गुजरात निकाय चुनाव में सपा की चली साइकिल, भाजपा के गढ़ में ओवैसी की AIMIM ने मारी एंट्री
Gujarat Nikay Chunav Result: राजनीतिक नजरिए से गुजरात को भारतीय जनता पार्टी का अभेद किला माना जाता है। लेकिन, गुजरात निकाय चुनाव में इस किले में अखिलेश यादव की साइकिल चलती हुई दिखाई दी है। भाजपा के इस गढ़ में ओवैसी की AIMIM ने भी एंट्री मार ली है।

Gujarat Nikay Chunav Result: राजनीतिक नजरिए से गुजरात को भारतीय जनता पार्टी का अभेद किला माना जाता है। लेकिन, गुजरात निकाय चुनाव में इस किले में अखिलेश यादव की साइकिल चलती हुई दिखाई दी है। भाजपा के इस गढ़ में ओवैसी की AIMIM ने भी एंट्री मार ली है। जानिए वो कौन सी सीटें हैं, जहां सपा और AIMIM के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।
गुजरात निकाय चुनाव में चली सपा की साइकिल
कुटियाना नगरपालिका के वार्ड नंबर 6 के नतीजों में समाजवादी पार्टी के बैनर तले चुनावी मैदान में उतरीं रभीबेन कानाभाई रायगा ने जबरदस्त जीत हासिल की है। इस तरह पोरबंदर जिले की कुटियाना में अखिलेश यादव की साइकिल चली। कुटियाना में विधायक कंधल जडेजा की इस 'प्रतिष्ठा की लड़ाई' में विपक्षी दलों को करारी शिकस्त मिली है। भाजपा और कांग्रेस ने यहां अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी, लेकिन वो कंधल के राजनीतिक कौशल और रणनीति के आगे नहीं टिक सके।
यहां भी सपा की धमक दिखाई दी
केवल कुटियाना ही नहीं, बल्कि खेड़ा जिले की काठलाल नगरपालिका में भी समाजवादी पार्टी ने अपनी धमक दिखाई है। काठलाल के वार्ड नंबर 4 में सपा उम्मीदवार की जीत ने साबित कर दिया है कि इस इलाके में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।
भाजपा के गढ़ में ओवैसी की AIMIM ने मारी एंट्री
कच्छ के भुज में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए इस इलाके में एंट्री मारी है। क्योंकि भुज नगर पालिका के चुनाव में पहली बार AIMIM का खाता खुला है। यहां उसके 3 उम्मीदवारों ने शानदार जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 1 में पार्टी के तीन उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। सरफराज को 3705 वोट, मुख्तार को 3581 वोट और रोशन को 3370 वोट मिले। भाजपा के वर्चस्व वाले इस क्षेत्र में ओवैसी के दल का जीतना यह संकेत देता है कि अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में मतदाताओं ने पारंपरिक दलों के बजाय नए विकल्पों को चुनना शुरू कर दिया है।
2027 के विधानसभा चुनाव का 'लिटमस टेस्ट'
गुजरात में रविवार को हुए स्थानीय निकाय की 9,200 सीटों के चुनावी दंगल के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। सभी मतगणना केंद्रों पर सुबह से ही कड़ी सुरक्षा में वोटों की गिनती जारी है। इस चुनाव को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों का 'लिटमस टेस्ट' माना जा रहा है। यहां इस बार 15 नगर निगम, 84 नगर पालिकाएं, 34 जिला पंचायतें और 260 तालुका पंचायतों में मतदान हुआ। वहीं, नवसारी, गांधीधाम, मोरबी और वापी सहित 9 नए नगर निगमों के लिए पहली बार वोट डाले गए।
ओवैसी की AIMIM ने भी कई सीटों पर ताल ठोंकी
निकाय चुनाव में सत्ताधारी भाजपा, विपक्षी दल कांग्रेस और अपनी सियासी जमीन तलाश रही आम आदमी पार्टी (आप) के बीच कड़ा मुकाबला है। असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने भी कई सीटों पर ताल ठोंकी है। आज के नतीजों से यह साफ हो जाएगा कि क्या भाजपा 2021 की अपनी ऐतिहासिक जीत को दोहरा पाएगी या कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ग्रामीण और शहरी वोटरों में सेंध लगाने में कामयाब रही हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन