गुजरात चुनाव में पूर्व IPS और MLA हारे, सोशल मीडिया स्टार्स और लोक गायकों का जलवा; हॉट सीटों का क्या हाल?
गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों के इस बार बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों ने कई जानी-मानी हस्तियों पर दांव लगाया था। सोशल मीडिया स्टार्स से लेकर पूर्व आईपीएस अधिकारियों तक ने अपनी किस्मत आजमाई जिसका फैसला गुजरात की जनता ने कर दिया है।
गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों के इस बार बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों ने कई जानी-मानी हस्तियों पर दांव लगाया था। सोशल मीडिया स्टार्स से लेकर पूर्व आईपीएस अधिकारियों तक ने अपनी किस्मत आजमाई जिसका फैसला गुजरात की जनता ने कर दिया है। इन नतीजों में मशहूर हस्तियों और सोशल मीडिया दिग्गजों का दबदबा देखने को मिला है। विशेष रूप से वडोदरा की सोशल मीडया स्टार अंकिता परमार ने शानदार जीत दर्ज की है। अंकिता ने वडोदरा की पोर जिला पंचायत सीट पर भारी वोटों से जीत हासिल की है। टिकट बांटे जाने के दौरान अंकिता को लेकर काफी विवाद हुआ था लेकिन फिर उनकी लोकप्रियता और चुनाव प्रचार ने उन्हें जीत के शिखर तक पहुंचा दिया।
बीजेपी की ओर से सोशल मीडिया स्टार अंकिता परमार ने पोर जिला पंचायत से जीत हासिल की है। वहीं बीजेपी के टिकट पर ही प्रसिद्ध लोक गायिका राजल बरोट ने ऊना नगरपालिका से पहली बार राजनीति में कदम रखा और पहने ही चुनाव में उन्होंने शानदार जीत दर्ज की। इसके अलावा गुजराती अभिनेत्री और गायिका नेहा सुथार ने भी बीजापुर तालुका पंचायत की कुदेदा सीट पर जीत का परचम लहराया। काव्या कथीरिया (अल्पेश कथीरिया की पत्नी) ने सूरत के वार्ड नंबर 3 से और किसान नेता राजू करपड़ा ने राधेश-2 सीट से शानदार जीत (Victory) दर्ज की है।
बीजेपी के इन चेहरों की हार
हालांकि, भाजपा के कुछ चर्चित चेहरों को हार का सामना भी करना पड़ा है। माया भाई अहीर की बेटी सोनलबेन डेर चावंड तालुका पंचायत से, पूर्व आईपीएस अधिकारी मनोज निनामा ओडे-शामलाजी सीट से और पूर्व विधायक भूपत भयाणी को भेसाण जिला पंचायत से हार झेलनी पड़ी।
रविंद्र जडेजा की बहन और फेमस आरजे का भी नहीं चला जादू
दूसरी ओर, कांग्रेस के लिए परिणाम निराशाजनक रहे हैं। राजकोट के वार्ड नंबर 2 से चुनाव लड़ रहीं नयनाबा जडेजा (रीवाबा की ननद) तो हार का सामना करना पड़ा है। नयनाबा जडेजा न केवल रवींद्र जडेजा की बहन हैं, बल्कि रिवाबा जडेजा की ननद भी हैं। दोनों के बीच अक्सर होने वाली जुबानी जंग के कारण दोनों ही खबरों में बनी रहती हैं। इसके अलावा वार्ड नंबर 10 से उम्मीदवार आरजे आभा को भी निराशा हाथ लगी है। आरजे आभा युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय मानी जाती हैं, हालांकि वह भी इस बार कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन