आतंकी साजिश वाले फैजान शेख को गुजरात ATS ने दबोचा, गोला-बारूद भी जुटा चुका था
जांच में पाया गया कि उसने अवैध रूप से हथियार और गोला-बारूद भी एकट्ठा कर लिए थे। ATS अधिकारी के मुताबिक- शेख ने इन हथियारों और गोला-बारूद को आतंक और डर फैलाने और कुछ खास लोगों की हत्या करने के लिए खरीदा था।

गुजरात ATS ने फैजान शेख नामक उत्तर प्रदेश निवासी को आतंकी साजिश रचने के आरोप में दबोचा है। जांच में पाया गया कि उसने अवैध रूप से हथियार और गोला-बारूद भी एकट्ठा कर लिए थे। ATS अधिकारी के मुताबिक- शेख ने इन हथियारों और गोला-बारूद को आतंक और डर फैलाने और कुछ खास लोगों की हत्या करने के लिए खरीदा था।
अलकायदा की सोच से हुआ कट्टरपंथी
अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने एक ऐसे आदमी को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर अल कायदा जैसे आतंकी ग्रुप्स की सोच से रेडिकलाइज हो गया था। यानी उसे दिमागी तौर पर कट्टरपंथी बना दिया था। उसने इन्हीं आतंकी समूह के प्रभाव में आकर हत्या, डर और आतंक फैलाने के लिए गैर-कानूनी तरीके से हथियार खरीदे थे।
उत्तर प्रदेश का रहने वाला है फैजान
जानकारी के मुताबिक, फैजान शेख उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के डुंडावाला का रहने वाला है। वह अभी गुजरात के नवसारी जिले के चारपुल में रहता है। उसे रविवार को एक आतंकी साजिश के मामले में पकड़ा गया है।
इससे पहले भी गुजरात में हुई थी गिरफ्तारी
आपको बताते चलें कि पिछले साल नवंबर में, गुजरात ATS ने एक डॉक्टर समेत तीन लोगों को हथियारों और केमिकल से एक बड़ा आतंकवादी हमला करने की योजना में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया था। आरोपियों में से एक डॉ. अहमद मोहियुद्दीन सैय्यद था। वह तेलंगाना का रहने वाला था। वह एक बड़ा आतंकवादी हमला करने के लिए राइसिन तैयार कर रहा था।
अधिकारियों ने पहले बताया था कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले बाकी दो आरोपियों को डॉ. सैय्यद को हथियार सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आपको बताते चलें कि राइसिन एक बहुत जहरीला पदार्थ है, जो अरंडी की फलियों की प्रोसेसिंग से बचे वेस्ट मटीरियल से बनाया जा सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन