gujarat assembly gets bomb threat few minutes before budget session गुजरात विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सत्र शुरू होने से कुछ देर पहले मची अफरातफरी; जांच शुरू, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

गुजरात विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सत्र शुरू होने से कुछ देर पहले मची अफरातफरी; जांच शुरू

बजट सत्र के दौरान गुजरात विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार को सत्र शुरू होने के कुछ देर पहले ही ईमेल के माध्यम से मिली धमकी के बाद परिसर को खाली करवाया गया और जांच शुरू कर दी है।

Wed, 18 March 2026 10:38 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, अहमदाबाद
share
गुजरात विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सत्र शुरू होने से कुछ देर पहले मची अफरातफरी; जांच शुरू

बजट सत्र के दौरान गुजरात विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार को सत्र शुरू होने के कुछ देर पहले ही ईमेल के माध्यम से मिली धमकी के बाद परिसर को खाली करवाया गया और जांच शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान हर संदिग्ध जगह की बारीकी से जांच की गई, लेकिन शुरुआती जांच में कोई विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है। हालांकि, एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

जांच के लिए लगाई गई साइबर टीम

इस बीच, धमकी के बावजूद विधानसभा की कार्यवाही तय कार्यक्रम के अनुसार शुरू की गई, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर टीम को भी जांच में लगाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुजरात में UCC की 'फाइनल' तैयारी में भाजपा सरकार, शादी और लिव इन पर खास नियम

गौरतलब है कि बजट सत्र के दौरान इस तरह की धमकी से न सिर्फ प्रशासन बल्कि जनप्रतिनिधियों में भी चिंता का माहौल बन गया है। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावित खतरे को लेकर सतर्क हैं और हर पहलू से जांच कर रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुजरात सरकार का बड़ा कदम; LPG सप्लाई में 20 फीसदी का इजाफा, बफर स्टॉक भी तैयार

पुलिस ने क्या बताया

इस मामले की जानकारी देते हुए एसपी रवि तेजा वासमसेट्टी ने कहा कि आज सुबह गुजरात विधानसभा में बम की धमकी वाला ईमेल मिला था। वहां बम डिटेक्शन और डिस्पोज़ल स्क्वाड (BDDS) ने जाकर चेक किया और वहां से कोई शंकास्पद चीज नहीं मिली है। विधानसभा का कामकाज सुबह 10 बजे से शुरु हो गया है। इसपर FIR दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुजरात के 20 जिलों में 2 लाख से ज्यादा बच्चे कुपोषण के शिकार, विधानसभा में सरकार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।