गुजरात: विरामगाम में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, तीन दरगाह धवस्त, हाइवे होगा चौड़ा
अतिक्रमण हटाने के लिए 5 जेसीबी, 2 हिताची मशीनें और 15 डंपर मशीनों का बेड़ा मौके पर मौजूद है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि अतिक्रमण को हटाना हाइवे चौड़ीकरण के लिए जरूरी है।

अहमदाबाद जिले में वीरमगाम प्रशासन ने सोमवार को अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया। वीरमगाम-सुरेंद्रनगर-वधवां राज्य राजमार्ग-17 के चौड़ीकरण के लिए करीब 4,000 वर्ग मीटर जमीन पर बुलडोजर एक्शन लिया गया है। ये कार्रवाई सरकारी और निजी भूमि पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण को हटाने के लिए की गई।
इस दौरान 3 दरगाह को भी धवस्त किया गया। सब डिविजनल मजिस्ट्रेट वीरेंद्र देसाई ने बुलडोजर एक्शन को लेकर बताया कि ‘वीरमगाम-सुरेंद्रनगर-वधवां राज्य राजमार्ग-17 के चौड़ीकरण का काम शुरू है। वीरमगाम सिटी के एंट्री पर रास्ता संकरा था, जहां तीन दरगाह और कुछ जमीन को कब्रिस्तान के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। उस जमीन का भूमि अधिग्रहण करके मालिकों को मुआवजा दिया गया है। और कब्रिस्तान की जमीन का लैंड यूज पैटर्न बदकर आज जमीन का कब्जा लेकर काम शुरू करवाया है।’
उन्होंने आगे कहा ‘62 लाख रुपये मुआवजा दिया जा चुका है। लगभग 1200 मीटर निजी जमीन है तो 2300 वर्ग मीटर जमीन कब्रिस्तान की थी जिसपर आज कब्जा ले लिया गया है।’
भारी पुलिस बल की तैनाती
वहीं डिप्टी एसपी तपन कुमार डोडिया ने बताया कि ‘वीरमगाम-सुरेंद्रनगर-वधवां राज्य राजमार्ग-17 के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। 500 से ज्यादा पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। इस दौरान गश्त लगाई जा रही है और ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए पुलिस फोर्स सुबह से इलाके में मौजूद है।’
5 जेसीबी, 2 हिताची मशीनें और 15 डंपर मशीन
अतिक्रमण हटाने के लिए 5 जेसीबी, 2 हिताची मशीनें और 15 डंपर मशीनों का बेड़ा मौके पर मौजूद है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि अतिक्रमण को हटाना हाइवे चौड़ीकरण के लिए जरूरी है। इससे ट्रैफिक भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा था। वहीं अतिक्रमण हटाने के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।
अप्रैल में धंधुका में चला था बुलडोजर
इससे पहले अप्रैल में धंधुका इलाके में बुलडोजर एक्शन के जरिए मकानों और दुकानों को गिराया गया था। यह कार्रवाई खटकीवाड़ और उसके आस-पास के इलाकों में की गई थी। अतिक्रमण की ये कार्रवाई सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए स्ट्रक्चर और हिंदू युवक के मर्डर के आरोपियों के अवैध कब्जों पर की गई थी। दरअसल ओवरटेक विवाद में धर्मेश गामरा नामक युवक की हत्या कर दी गई थी जिसके बाद आरोपियों की संपत्तियों पर बुलडोजर एक्शन की मांग तेज हो गई थी। बुलडोजर एक्शन के दौरान एहतियात और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लित भारी पुलिस फोर्स को इलाके में तैनात किया गया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन