Gujarat Police Seize 64 lakh rupees alchohol hidden in oxygen cylinder tanker ऑक्सीजन टैंकर में छिपाकर ले जाई जा रही थी 64 लाख की शराब; गुजरात पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

ऑक्सीजन टैंकर में छिपाकर ले जाई जा रही थी 64 लाख की शराब; गुजरात पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़

जब्त की गई अवैध शराब की बाजार कीमत 64,65,024 रुपए बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अवैध शराब से भरा ट्रक महाराष्ट्र से वडोदरा में एंट्री करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे रोक लिया।

Sat, 30 May 2026 01:00 AMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, वडोदरा
share
ऑक्सीजन टैंकर में छिपाकर ले जाई जा रही थी 64 लाख की शराब; गुजरात पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़

ड्राई स्टेट गुजरात में पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन के तहत भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। ये शराब औद्योगिक ऑक्सीजन टैंकर (Industrial Oxygen Tanker) में छिपाकर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए भारतीय निर्मित विदेशी शराब' (IMFL) की 28,704 बोतलें और केन बरामद की हैं। ऑपरेशन पुलिस के स्टेट मॉनिटरिंग सेल (SMC) ने अंजाम दिया है। जब्त की गई अवैध शराब की बाजार कीमत 64,65,024 रुपए बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अवैध शराब से भरा ट्रक महाराष्ट्र से वडोदरा में एंट्री करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे रोक लिया।

एनडीटीवी रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपियों ने अवैध शराब की खेप को सही तरीके से ठिकामने पर पहुंचाने के लिए बेहद शातिर प्लान बनाया था। आरोपी जानते थे कि इंडस्ट्रियल गैस आवश्यक सप्लाई चेन का हिस्सा है। ऐसे में उन्होंने टैंकर के पहले हिस्से को पूरी तरह से कंप्रेस्ड गैस सिलेंडरों से भर दिया था, ताकी बॉर्डरक पर चेकिंग के दौरान उन पर कोई शक ना करे। गैस सिलेंडरों के ठीक पीछे एक सीक्रेट केबिन बनाया गया, जिसमें अवैध शराब की खेप छिपाई गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जंगल का राजा भी बेबस! गुजरात में संदिग्ध ‘बेबेसिया’ संक्रमण से 8 शावकों की मौत

टैंकर ड्राइवर गिरफ्तार

पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिल गई और तुरंत मौके पर पहुंच कर आरोपियों की प्लानिंग फेल कर दी गई। घटना वडोदरा शहर के हरनी पुलिस स्टेशन के तहत देना चौकड़ी से गोल्डन चौकड़ी तक फैले हाईवे पर हुई। इसके साथ ही टैंकर के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान राजस्थान के जालोर निवासी रेखाराम मोटाराम जाट के रूप में हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैसे 1150 करोड़ की कोकीन लेकर कराची से गुजरात पहुंचा जहाज; दिल्ली होनी थी सप्लाई

अन्य चार लोोगं की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने शराब और टैंकर को जब्त कर लिया है और मामला दर्ज भी कर लिया है। इसके साथ ही, पुलिस इस रैकेट से जुड़े चार अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इन चार लोगों में टैंकर का मालिक, महाराष्ट्र के इस शराब के सप्लायर और वडोदरा में जिस शख्स के पास ये खेप पहुंचने वाली थी, वह भी शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कांग्रेस के संकटमोचक शिवकुमार, कई ऑपरेशन लोटस कर चुके फेल; गुजरात तक दिखाया दम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।