कांग्रेस के लिए टेंशन वाली बात! गुजरात से पहली बार नहीं होगा कोई राज्यसभा सांसद
गुजरात में राज्यसभा की कुल 11 सीटें हैं। इनमें से वर्तमान में केवल शक्तिसिंह गोहिल ही कांग्रेस के इकलौते राज्यसभा सांसद है। उनका 6 वर्ष का कार्यकाल 21 जून को खत्म हो रहा है।

गुजरात में कांग्रेस के लिए एक और टेंशन वाली बात है। गुजरात में धीरे-धीरे घटते उसके जनाधार के साथ ही अब राज्यसभा में पार्टी का वजूद सिमटता दिख रहा है। गुजरात से कांग्रेस के एकमात्र राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल का कार्यकाल 21 जून को खत्म हो जाएगा। इसके बाद ऐसा पहली बार होगा जब देश के सर्वोच्च सदन राज्यसभा में गुजरात से कांग्रेस पार्टी एक भी सांसद नहीं होगा। गुजरात में राज्यसभा की 4 सीटों के लिए आगामी 18 जून को चुनाव कराए जाएंगे।
बता दें कि 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में भाजपा के 162 विधायक हैं। वहीं कांग्रेस के महज 12 और आम आदमी पार्टी (AAP) के 5 विधायक हैं। इसके अलावा दो निर्दलीय और समाजवादी पार्टी का विधायक है। गुजरात विधानसभा के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बार भाजपा के पास भारी बहुमत है। इसके चलते भाजपा की खाली होने वाली सभी चारों सीटों पर जीत आसानी से तय मानी जा रही है।
1 जून को जारी होगा नोटिफिकेशन
भारत निर्वाचन आयोग ECI के मुताबिक, राज्यसभा चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 1 जून को जारी किया जाएगा, जबकि पर्चा भरने की लास्ट डेट 8 जून है। नामांकन पत्रों की जांच 9 जून को होगी और उम्मीदवार 11 जून तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। जरूरी होने पर गांधीनगर स्थित गुजरात विधानसभा परिसर में मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जबकि वोटों की गिनती उसी दिन शाम 5 बजे शुरू होगी। चुनाव प्रक्रिया 20 जून तक पूरी हो जाएगी।
गुजरात में राज्यसभा की कुल 11 सीटें हैं। इनमें से वर्तमान में केवल शक्तिसिंह गोहिल ही कांग्रेस के इकलौते राज्यसभा सांसद है। बाकी अन्य 10 राज्यसभा सांसद भाजपा के हैं। गुजरात से राज्यसभा के तीन अन्य मौजूदा सांसद जिनका कार्यकाल 21 जून को खत्म होने जा रहा है, उनमें - नरहरि अमीन, रमीला बारा और राम मोकारिया हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन