Cabinet approves extension of North-South corridor from GIFT City to Shahpur in Ahmedabad अहमदाबाद में 1067 करोड़ रुपए से होगा मेट्रो के दूसरे चरण का विस्तार; यह होगा रूट, बनेंगे इतने स्टेशन, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

अहमदाबाद में 1067 करोड़ रुपए से होगा मेट्रो के दूसरे चरण का विस्तार; यह होगा रूट, बनेंगे इतने स्टेशन

वैष्णव ने कहा कि इस मेट्रो के इस विस्तार से निर्माण क्षेत्र में लगभग एक हजार रोजगार का सृजन होने की उम्मीद है। साथ ही निर्माण के बाद के संचालन और रखरखाव के लिए लगभग 250 लोगों को रोजगार मिलेगा।

Tue, 24 Feb 2026 05:08 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
अहमदाबाद में 1067 करोड़ रुपए से होगा मेट्रो के दूसरे चरण का विस्तार; यह होगा रूट, बनेंगे इतने स्टेशन

केंद्र सरकार ने गुजरात के अहमदाबाद शहर में मेट्रो के दूसरे चरण के विस्तार को मंजूरी देते हुए इसके लिए 1,067.35 करोड़ रुपए आवंटित कर दिए हैं। इस विस्तार के तहत उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर का गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक (गिफ्ट) सिटी से शाहपुर तक विस्तार किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कॉरिडोर 3.33 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें तीन एलिवेटेड स्टेशन होंगे। इस परियोजना को लगभग तीन वर्षों यानी वर्ष 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

मेट्रो विस्तार का यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को नए प्रधानमंत्री कार्यालय 'सेवा तीर्थ' में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक में लिया गया। बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्चिनी वैष्णव ने बताया कि GIFT सिटी से शाहपुर तक 3.33 किलोमीटर लंबी और तीन एलिवेटेड स्टेशनों वाली सड़क के विस्तार को मंजूरी दी गई है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना की अनुमानित लागत 1,067.35 करोड़ रुपए है और इस विस्तारित कॉरिडोर के पूरा होने के बाद साल 2029 में लगभग 23,702 यात्रियों और 2041 तक लगभग 58,059 यात्रियों को फायदा होने की उम्मीद है।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'अहमदाबाद मेट्रो अहमदाबाद शहर के ट्रैफिक, ट्रांसपोर्टेशन और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में एक बहुत बड़ा फैक्टर बन गया है। रोजाना आने-जाने वालों की संख्या 1.6 लाख से ज्यादा हो गई है। ऐसे में यह कॉरिडोर अहमदाबाद और GIFT क्षेत्र के बीच रिहायशी इलाकों में संपर्क को मजबूत करेगा। प्रस्तावित मार्ग पर स्थित प्रमुख बहुराष्ट्रीय कंपनियों, शैक्षणिक संस्थानों और वाणिज्यिक केंद्रों को इससे सीधा लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त, यह विस्तार अहमदाबाद और GIFT क्षेत्र के बीच रोजाना यात्रा करने वाले लोगों के लिए व्यापार, रोजगार और शिक्षा से संबंधित यात्रा आवश्यकताओं को पूरा करने में भी लाभकारी साबित होगा।'

वैष्णव ने कहा कि इस मेट्रो के इस विस्तार से निर्माण क्षेत्र में लगभग एक हजार रोजगार का सृजन होने की उम्मीद है। साथ ही निर्माण के बाद के संचालन और रखरखाव के लिए लगभग 250 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा, इस परियोजना से जुड़ी अन्य गतिविधियों से अप्रत्यक्ष रूप से और भी ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।

इस बारे में जारी एक प्रेस विज्ञप्ति ने बताया गया कि इस परियोजना का निर्माण कार्य भारत सरकार और गुजरात सरकार के बीच 50:50 के संयुक्त उद्यम वाले गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (GMC) द्वारा किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुलडोजर का ऐसा कहर! गुजरात में पत्थर-पत्थर कर दिए गए 1500 घर; वीडियो
ये भी पढ़ें:गुजरात में सबसे बड़ा बुलडोजर ऐक्शन शुरू, 1489 अवैध घरों पर चल रहा पीला पंजा
ये भी पढ़ें:गुजरात में जूनागढ़ के कई इलाकों में 'अशांत क्षेत्र अधिनियम' लागू, क्या होगा असर?

बता दें कि फिलहाल अहमदाबाद मेट्रो की लम्बाई 68.28 किलोमीटर है, और दोनों चरणों को मिलाकर इसमें कुल 53 स्टेशन हैं। इस दौरान पहले चरण में मेट्रो APMC से मोटेरा स्टेडियम (उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर) और थलतेज गांव से वस्त्राल गांव (पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर) और दूसरे चरण (मोटेरा स्टेडियम से महात्मा मंदिर और GNLU से गिफ्ट सिटी) में गई थी। ये दोनों चरण सितंबर 2022 (चरण-1) और जनवरी 2026 (चरण-2) से सफलतापूर्वक चालू हो चुके हैं। इस लाइन पर प्रतिदिन लगभग 1,60,000 यात्री यात्रा करते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।