BJP Announces Candidates for Rajya Sabha Elections in Gujarat, These Four Get the Opportunity गुजरात में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी, इन चार को मिला मौका, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

गुजरात में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी, इन चार को मिला मौका

निर्वाचन आयोग की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया कि उन 10 राज्यों में राज्यसभा की सीटों के लिए चुनाव होंगे जहां मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 21 जून से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है। 

Thu, 4 June 2026 06:32 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
गुजरात में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी, इन चार को मिला मौका

गुजरात में राज्यसभा की चार सीटों पर होने वाले चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस दौरान पार्टी ने राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार और जितेंद्र मेघजीभाई कंजारिया को राज्य से अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख से चार दिन पहले अपने उम्मीदवारों की घोषणा की।

इस बारे में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए पार्टी ने कहा कि 'भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न प्रदेशों में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव एवं ओडिशा के उप-चुनाव 2026 हेतु निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।' बता दें कि भाजपा ने गुजरात के अलावा चार अन्य राज्यों (मध्य प्रदेश, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर) में होने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए भी पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा की। इसके अलावा ओडिशा में होने वाले राज्यसभा उप-चुनाव के लिए भी उम्मीदवार का नाम घोषित किया।

कौन हैं भाजपा के चारों राज्यसभा उम्मीदवार

  1. मेहसाणा जिले के राजूभाई शुक्ला (62) अभी भाजपा की सुरेंद्रनगर जिला इकाई के प्रभारी हैं। इससे पहले वे कड़ी नगरपालिका के अध्यक्ष और मेहसाणा जिला भाजपा के महासचिव रह चुके हैं।

2. आदिवासी नेता मुकेशभाई राठवा (39) अभी भाजपा की छोटाउदेपुर जिला इकाई के महासचिव हैं। इससे पहले वे सत्ताधारी पार्टी की युवा शाखा के उपाध्यक्ष रह चुके हैं।

3. गिर सोमनाथ जिले के OBC नेता मानसिंह परमार (45) अभी पिछड़ा वर्ग मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष हैं।

4. जितेंद्र कांजरिया (39) भी OBC वर्ग से आतो हैं, और देवभूमि द्वारका जिले के रहने वाले हैं और इससे पहले वह जिला पंचायत की कार्यकारी समिति के सदस्य रह चुके हैं।

चारों सीटों पर भाजपा की आसान जीत के आसार

बता दें कि 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में भाजपा के 162 विधायक हैं। वहीं कांग्रेस के महज 12 और आम आदमी पार्टी (AAP) के 5 विधायक हैं। इसके अलावा 2 निर्दलीय और समाजवादी पार्टी का एक विधायक है। गुजरात विधानसभा के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बार भाजपा के पास भारी बहुमत है। इसके चलते भाजपा की खाली होने वाली सभी चारों सीटों पर जीत आसानी से तय मानी जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उतारे उम्मीदवार, मध्य प्रदेश में किसे मिला टिकट?

पहली बार कांग्रेस का नहीं होगा कोई राज्यसभा सांसद

गुजरात में राज्यसभा की कुल 11 सीटें हैं। इनमें से वर्तमान में केवल शक्तिसिंह गोहिल ही कांग्रेस के इकलौते राज्यसभा सांसद है। बाकी अन्य 10 राज्यसभा सांसद भाजपा के हैं। गुजरात से राज्यसभा के तीन अन्य मौजूदा सांसद जिनका कार्यकाल 21 जून को खत्म होने जा रहा है, उनमें - नरहरि अमीन, रमीला बारा और राम मोकारिया हैं।

राज्यसभा की 24 सीटों के लिए 18 जून को होगा चुनाव

राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की घोषणा करते हुए निर्वाचन आयोग ने बताया था कि उच्च सदन की 24 सीटों के लिए 18 जून को चुनाव होंगे। साथ ही कहा था कि यह चुनाव उन 10 राज्यों में होंगे जहां मौजूदा राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 21 जून से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कांग्रेस के लिए टेंशन वाली बात! गुजरात से पहली बार नहीं होगा कोई राज्यसभा सांसद

नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि 8 जून है

निर्वाचन आयोग ने जानकारी दी थी कि इस दौरान आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक की चार-चार सीटों, मध्य प्रदेश और राजस्थान की तीन-तीन सीटों, झारखंड की दो सीटों तथा मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश एवं मिजोरम की एक-एक सीट पर चुनाव होंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख आठ जून है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, किसे कहां से मिला टिकट
गुजरात में राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने घोषित किए प्रत्याशी, इन चार को मिला मौकागुजरात में राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने घोषित किए प्रत्याशी, इन चार को मिला मौका

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।