अनंत अंबानी ने इस मंदिर को दिया 27.5 करोड़ का दान, भक्तों को सुबह-शाम मिलेगा मुफ्त खाना
योजना के पहले ही दिन (18 फरवरी) इस योजना को श्रद्धालुओं से जबरदस्त समर्थन मिला और कुल दान 30 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया। इसमें सबसे बड़ा 27.5 करोड़ रुपये का दान रिलायंस फाउंडेशन के अनंत अंबानी ने किया।

उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने अंबाजी मंदिर की 'जय अंबे तिथि भोजन योजना' पहल को समर्थन देते हुए 27.5 करोड़ रुपये दान किए हैं। अनंत के इस दान से मंदिर में हर दिन आने वाले हजारों भक्तों को निशुल्क खाना मिलेगा। जय अंबे तिथि भोजन योजना को इसलिए शुरू किया गया है ताकि अंबाजी के दर्शन करने आने वाला कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे। पहले ही दिन (18 फरवरी) इस योजना को श्रद्धालुओं से जबरदस्त समर्थन मिला और कुल दान 30 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया। इसमें सबसे बड़ा 27.5 करोड़ रुपये का दान रिलायंस फाउंडेशन के अनंत अंबानी ने किया।
अनंत अंबानी के करोड़ों रुपये के दान का इस्तेमाल मंदिर में श्रद्धालुओं को अगले पांच साल तक के खाने के खर्च को पूरा करने में होगा। योजना के लॉन्च के दौरान अंबाजी देवस्थान ट्रस्ट की तरफ से डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर ने अंबानी परिवार को शुक्रिया कहा।

आपको बता दें कि इस योजना में श्रद्धालुओं को दिन में दो बार मुफ्त भोजन उपलब्ध कराने की प्रतिदिन लागत 1,51,000 रुपये आंकी गई है। हर सुबह 10.30 से दोपहर 3 बजे तक और शाम के वक्त 6 से रात 9.30 तक खाना परोसा जा रहा है। श्रद्धालुओं को जन्मदिन, सालगिरह जैसे उनके विशेष अवसरों के दौरान दान देने के लिए प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। इस योजना के तहत हर दिन 5 से 6 हजार श्रद्धालुओं का पेट भरा जा रहा है। आपको बता दें कि मां अंबाजी का मंदिर गुजरात के बनासकांठा जिले में स्थित है। ये मंदिर अबू रोड के पास है।
बीते महीने भी किया था दान
बीते महीने ही मुकेश अंबानी ने अपनी पत्नी नीता अंबानी और अनंत के साथ प्रतिष्ठित सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। अंबानी परिवार ने 5 करोड़ रुपये का शिवार्पण करने की भी घोषणा की थी।
काफी अध्यातमिक है अनंत
रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत काफी अध्यातमिक हैं। वे अक्सर देश के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद मंदिरों के दर्शन करने पहुंच जाते हैं। अनंत को जानवरों से भी काफी लगाव है। गुजरात में रिलायंस के जामनगर रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स के ग्रीन बेल्ट के भीतर 3,000 एकड़ में फैला वनतारा उनके इस लगाव को दिखाता। वनतारा में हाथियों के साथ ही अलग-अलग प्रजातियों के कई जानवर मौजूद हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन