Ahmedabad minor girl attacked with sickle on private parts अहमदाबाद: 13 साल की लड़की की मौत, परिचित ने किया था प्राइवेट पार्ट पर हमला, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

अहमदाबाद: 13 साल की लड़की की मौत, परिचित ने किया था प्राइवेट पार्ट पर हमला

एफआईआर को 'संवेदनशील' श्रेणी में रखा गया है, जो आमतौर पर यौन अपराधों से जुड़े मामलों में लागू होती है। गोहिल के मुताबिक आरोपी को हमले के बाद तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया था।

Sat, 10 Jan 2026 12:08 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, अहमदाबाद
share
अहमदाबाद: 13 साल की लड़की की मौत, परिचित ने किया था प्राइवेट पार्ट पर हमला

अहमदाबाद के अरवल्ली जिला स्थित मोडासा तालुका के एक गांव मे 13 वर्षीय लड़की की गुप्तांगों में गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। आरोप है कि उसके परिचित एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने ही उसपर हमला किया था।

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक खबर मुताबिक 18 दिसंबर को पीड़िता पर हंसिया से हमला हुआ था। मोडासा, हिम्मतनगर और अहमदाबाद के कई अस्पतालों में इलाज के बाद शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस सूत्रों का दावा है कि आरोपी ने लड़की का अपहरण किया और उस पर हंसिया से हमला किया। हालांकि, मामले की जांच कर रहे मोडासा ग्रामीण पुलिस निरीक्षक के टी गोहिल ने अपहरण से इनकार किया है।

मां के साथ चल रही थी पैदल

उन्होंने बताया कि पुलिस ने छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज किया है। एफआईआर को 'संवेदनशील' श्रेणी में रखा गया है, जो आमतौर पर यौन अपराधों से जुड़े मामलों में लागू होती है। गोहिल के मुताबिक आरोपी को हमले के बाद तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी ने नाबालिग लड़की पर तब हमला किया जह वह अपनी मां के साथ पैदल चल रही थी। गोहिल ने रेप से भी इनकार किया है।

मकसद का पता लगाने में जुटी पुलिस

मोडासा ग्रामीण पुलिस निरीक्षक के टी गोहिल ने बताया कि आरोपी ने लड़की पर अचानक हमला किया मगर ऐसा करने के पीछे क्या मकसद था इसका अभी पता नहीं चल सका है। आरोपी के खिलाफ मर्डर का केस भी जोड़ा जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंदिर में शादी का नाटक, पत्नी बनाकर गाजियाबाद में रखा, रेप में 20 साल की जेल
ये भी पढ़ें:दिल्ली से हरिद्वार लाकर महिला से दरिंदगी, ताबीज का झांसा देकर पहले पिलाई शराब

टाइम्स इंडिया में छपी खबर के मुताबिक पीड़िता को सबसे पहले मोडासा में एक सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और फिर हिम्मतनगर सिविल अस्पताल ले जाया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता को 29 दिसंबर को हिम्मतनगर सिविल अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था लेकिन शुक्रवार को पीड़िता की मौत हो गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।