Aam Aadmi Party will form a government in the entire Gujarat claim arvind kejriwal गुजरात में 'अपनी पहली सरकार' देख गदगद केजरीवाल, विधानसभा चुनाव पर भी बढ़ी उम्मीद, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

गुजरात में 'अपनी पहली सरकार' देख गदगद केजरीवाल, विधानसभा चुनाव पर भी बढ़ी उम्मीद

केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट किया 'पहली बार गुजरात में कांग्रेस बीजेपी से हटकर तीसरी पार्टी की किसी जिले में सरकार बनी है। तीस साल से गुजरात में बीजेपी की सरकार है। 2027 में पूर्ण बहुमत से पूरे गुजरात में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।'

Mon, 25 May 2026 04:59 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, नर्मदा
share
गुजरात में 'अपनी पहली सरकार' देख गदगद केजरीवाल, विधानसभा चुनाव पर भी बढ़ी उम्मीद

गुजरात में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और इस बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एकबार दावा किया है कि गुजरात में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है। इसी साल अप्रैल में हुए गुजरात निकाय चुनाव में नर्मदा जिले में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया था। केजरीवाल का दावा है कि जिस तरह नर्मदा जिले में आप की सरकार बनी है उसी तरह 2027 में गुजरात में भी बनेगी।

केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट किया 'पहली बार गुजरात में कांग्रेस बीजेपी से हटकर तीसरी पार्टी की किसी जिले में सरकार बनी है। तीस साल से गुजरात में बीजेपी की सरकार है। 2027 में पूर्ण बहुमत से पूरे गुजरात में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।'

चौंकाने वाली जीत दर्ज की थी

दरअसल नर्मदा जिला पंचायत की 22 में से 15 सीट और 6 में से 4 तालुका पंचायतों में जीत दर्ज की थी। आज नर्मदा जिला पंचायत की नवनियुक्त अध्यक्ष अंजनाबेन अनिरुद्धभाई वासावा, उपाध्यक्ष श्रीमती संगीताबेन ताडवी और देदियापाड़ा, सागबारा, चिकड़ा और गरुड़ेश्वर तालुका पंचायतों के सभी नवनियुक्त अध्यक्षों ने पदभार संभाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने पूरी की मुराद तो मान गए अरविंद केजरीवाल

पूरे राज्य में दोहरा पाएगी यही प्रदर्शन?

आप नेता दुर्गेश पाठक की पोस्ट को ही अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें सभी जीते नवनियुक्त अध्यक्ष अंजनाबेन अनिरुद्धभाई वासावा परभार ग्रहण करती नजर आ रही हैं। बहरहाल निकाय चुनाव में नर्मदा जिले में मिली जीत को आम आदमी पार्टी अगले साल पूरे राज्य में दोहरा पाएगी यह देखना काफी दिलचस्प होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुजरात निकाय चुनाव में कई उलटफेर; RJ आभा व रवींद्र जडेजा की बहन का क्या रहा हाल

आंकड़े क्या कह रहे?

गुजरात निकाय चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की थी। 15 नगर निगमों में राज्यभर में 9900 से ज्यादा सीटों में से 7,487 सीटों पर जीत दर्ज की थी। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों को काफी पीछे छोड़ दिया था। नर्मदा जिला पंचायत की 22 में से 15 सीट और 6 में से 4 तालुका पंचायतों में जीत दर्ज की थी। ये प्रदर्शन काफी चौंकाने वाला था क्योंकि शहर से लेकर गांव तक हर जगह बीजेपी को बंपर जीत मिली थी मगर ये आदिवासी बहुल इलाका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक बात तो साफ है...; गुजरात निकाय चुनाव में AAP के प्रदर्शन से खुश केजरीवाल बोले

पिछले विधानसभा चुनाव में कैसा था आप का प्रदर्शन?

साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 156 सीटों पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस ने 17 तो आम आदमी पार्टी ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 99 सीटें जीती थीं, वहीं कांग्रेस को 77 सीटें ही हासिल हुई थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।