A new train between Gujarat and Delhi will pass through four states and stop at 22 stations गुजरात से दिल्ली के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन, हर दिन चलेगी; चार राज्यों के 22 स्टेशनों पर होंगे स्टॉपेज, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

गुजरात से दिल्ली के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन, हर दिन चलेगी; चार राज्यों के 22 स्टेशनों पर होंगे स्टॉपेज

यह नई एक्सप्रेस ट्रेन गुजरात और राजस्थान के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों को सीधे देश की राजधानी से जोड़ेगी। यह ट्रेन गांधीधाम, भचाऊ और भीलड़ी जैसे स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे कच्छ क्षेत्र के यात्रियों को सीधा फायदा होगा।

Thu, 21 May 2026 12:52 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
गुजरात से दिल्ली के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन, हर दिन चलेगी; चार राज्यों के 22 स्टेशनों पर होंगे स्टॉपेज

गुजरात के भुज स्टेशन से दिल्ली के बीच एक नई ट्रेन शुरू होने जा रही है, जो कि चार राज्यों के 22 स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इस ट्रेन को 22 मई (शुक्रवार) को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। खास बात यह है कि वे इस ट्रेन को राजस्थान के जालोर स्टेशन से हरी झंडी दिखाएंगे। दरअसल इस ट्रेन के जरिए दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के जालोर जिले और राष्ट्रीय राजधानी के बीच अब सीधा रेल सम्पर्क स्थापित होने जा रहा है। इसी वजह से वैष्णव वहीं से इसे हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन हर दिन भुज और दिल्ली के बीच चलेगी और इस दौरान दोनों दिशाओं में 1240 किलोमीटर के सफर को 26 घंटे और 55 मिनट में पूरा करेगी।

यह ट्रेन हर दिन भुज से सुबह सवा 11 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं दिल्ली से यह ट्रेन रोजाना शाम 16.40 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात को 19.35 बजे भुज पहुंचेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सावधान! खेल-खेल में चली गई दो मासूमों की जान, अलवर से आई झकझोर देने वाली खबर

शुरुआत के मौके पर मौजूद रहेंगे कई जनप्रतिनिधि

इस बारे में जानकारी देते हुए रेलवे ने बताया कि यह ट्रेन जालोर और आसपास के क्षेत्रों के लिए यह बेहद लाभदायक साबित होगी, क्योंकि राजस्थान के इस इलाके का पहली बार देश की राजधानी से सीधा संपर्क स्थापित होगा। उन्होंने बताया कि नई रेल सेवा पश्चिमी भारत और उत्तर भारत के बीच मजबूत संपर्क स्थापित करते हुए विकास में अहम योगदान प्रदान करेगी। इस अवसर पर जालोर सांसद लूंबाराम सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुलिस गवाहों पर भरोसा करना होगा खतरनाक; दिल्ली की कोर्ट ने किस मामले में ऐसा कहा

ट्रेन संख्या: 19403/19404 (भुज-दिल्ली-भुज एक्सप्रेस)

ट्रेन की समय सारिणी

ट्रेन नंबर 19403 (भुज-दिल्ली एक्सप्रेस)

किस दिन चलेगी- रोजाना

प्रस्थान का समय- 11:15 बजे

दिल्ली पहुंचने का समय- अगले दिन 11.45 बजे

यात्रा में लगने वाला समय- 26 घंटे और 55 मिनट

----------------------------------

ट्रेन नंबर 19404 (दिल्ली-भुज एक्सप्रेस)

किस दिन चलेगी- रोजाना

प्रस्थान का समय- 16:40 बजे

भुज पहुंचने का समय- अगले दिन 19.35 बजे

यात्रा में लगने वाला समय- 26 घंटे और 55 मिनट

दोनों दिशाओं में इन 22 स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

भुज, अंजार, गांधीधाम, भचाउ, भीलडी, धनेरा, रानीवाडा, मारवाड भीनमाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, समदडी, लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड जं, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाडी और दिल्ली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्विशा का दोबारा नहीं होगा पोस्टमॉर्टम, कोर्ट ने खारिज की अर्जी
गुजरात व दिल्ली के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन, हर दिन चलेगी; चार राज्यों के 22 स्टेशनों पर होंगे स्टॉपेज

नई ट्रेन से गुजरात और राजस्थान के कई शहरों को फायदा

यह नई एक्सप्रेस ट्रेन गुजरात और राजस्थान के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों को सीधे देश की राजधानी से जोड़ेगी। यह ट्रेन गांधीधाम, भचाऊ और भीलड़ी जैसे स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे कच्छ क्षेत्र के यात्रियों को सीधा फायदा होगा। इसके साथ ही यह ट्रेन धनेरा, रानीवाड़ा और भीनमाल जैसे स्टेशनों पर भी रुकेगी। जालोर, मोकलसर और समदड़ी जैसे छोटे लेकिन महत्वपूर्ण स्टेशनों को भी इस सेवा का लाभ मिलेगा, जिससे स्थानीय यात्रियों के लिए लंबी दूरी की यात्रा आसान हो जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।