neet ug 2026 re exam city preference correction window open no extra fee nta NEET 2026 Re-Exam: MBBS दाखिले के लिए बिना फीस दिए बदल सकेंगे एग्जाम सिटी, NTA ने खोली करेक्शन विंडो, Government Schemes Hindi News - Hindustan
More

NEET 2026 Re-Exam: MBBS दाखिले के लिए बिना फीस दिए बदल सकेंगे एग्जाम सिटी, NTA ने खोली करेक्शन विंडो

NTA ने NEET UG 2026 री-एग्जाम के लिए एग्जाम सिटी बदलने की सुविधा शुरू कर दी है। छात्र 21 मई 2026 तक बिना किसी अतिरिक्त फीस के अपनी परीक्षा शहर की पसंद अपडेट कर सकते हैं।

Sat, 16 May 2026 07:36 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
NEET 2026 Re-Exam: MBBS दाखिले के लिए बिना फीस दिए बदल सकेंगे एग्जाम सिटी, NTA ने खोली करेक्शन विंडो

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। पेपर लीक विवाद के बाद रद्द हुई परीक्षा अब दोबारा कराई जाएगी और उससे पहले NTA ने छात्रों को एक अहम सुविधा दी है। अब उम्मीदवार बिना कोई अतिरिक्त फीस दिए अपनी परीक्षा सिटी की पसंद बदल सकते हैं।

NTA ने इसके लिए करेक्शन विंडो खोल दी है, जहां छात्र अपने मौजूदा पते और पसंदीदा परीक्षा शहर में बदलाव कर सकते हैं। यह सुविधा उन छात्रों के लिए काफी राहत भरी मानी जा रही है जो पिछले कुछ दिनों में दूसरे शहरों में शिफ्ट हुए हैं या जिनकी यात्रा संबंधी परेशानियां बढ़ गई थीं।

21 मई तक खुली रहेगी करेक्शन विंडो

NTA की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक छात्र 21 मई 2026 रात 11:50 बजे तक अपनी एग्जाम सिटी प्रेफरेंस अपडेट कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी तरह का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

एजेंसी ने साफ कहा है कि इस प्रक्रिया के दौरान केवल दो चीजों में बदलाव की अनुमति होगी:

  • वर्तमान पता
  • परीक्षा शहर की पसंद

इसके अलावा आवेदन फॉर्म की किसी दूसरी जानकारी में बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तर प्रदेश में जुलाई से 29 और राजकीय कॉलेज खोलने की तैयारी

दोबारा कब होगी NEET परीक्षा?

NEET UG 2026 री-एग्जाम अब 21 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। यह परीक्षा देश और विदेश के कई शहरों में ऑफलाइन मोड यानी पेन और पेपर मोड में कराई जाएगी। परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित होगी, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, तमिल, तेलुगु, बंगाली, मराठी, गुजराती, पंजाबी और अन्य भाषाएं शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:JEE Advanced 2026 कल, ये गलती की तो सेंटर के बाहर ही रुक जाएंगे छात्र

क्यों रद्द हुई थी NEET UG 2026 परीक्षा?

इस साल NEET UG परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के कारण विवादों में आ गई थी। कई राज्यों से परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने की शिकायतें सामने आई थीं। इसके बाद छात्रों और अभिभावकों के भारी विरोध के बीच परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसी विवाद के बाद दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया, ताकि सभी छात्रों को निष्पक्ष मौका मिल सके।

यहां देखें जरूरी विवरण

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामNEET UG 2026
आयोजन संस्थाNational Testing Agency
री-एग्जाम तारीख21 जून 2026
परीक्षा समयदोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक
करेक्शन विंडो15 मई से 21 मई 2026
परीक्षा मोडऑफलाइन
अधिकतम सिटी विकल्प2 शहर
,

ऐसे बदलें अपनी एग्जाम सिटी

अगर कोई छात्र अपनी परीक्षा सिटी बदलना चाहता है, तो उसे NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सबसे पहले NEET की वेबसाइट खोलें। वहां होमपेज पर “Present Address and Exam City Updation Window for NEET (UG) 2026” लिंक दिखाई देगा। उस पर क्लिक करने के बाद आवेदन संख्या, पासवर्ड और कैप्चा डालकर लॉगिन करें। फिर नया पता और पसंदीदा परीक्षा शहर चुनकर फॉर्म सबमिट कर दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MPPSC ने बदला परीक्षा कैलेंडर, कई बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तारीखें घोषित; देखें

पुराने विकल्प भी रहेंगे सुरक्षित

NTA ने यह भी कहा है कि जिन छात्रों को किसी बदलाव की जरूरत नहीं है, उनके पहले से चुने गए परीक्षा शहर अपने आप सुरक्षित रहेंगे। यानी अगर कोई उम्मीदवार अपडेट नहीं करता, तो उसका पुराना विकल्प ही मान्य रहेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।