1/11दुनिया भर की कंपनियां तेजी से AI अपनाकर लागत कम करने और काम की स्पीड बढ़ाने पर फोकस कर रही हैं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि कई सेक्टर्स में नौकरियां पहले ही कम होनी शुरू हो गई हैं और आने वाले साल में यह बदलाव और तेज होगा। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के अनुमान के मुताबिक, 2030 तक AI और ऑटोमेशन की वजह से करीब 9.2 करोड़ नौकरियां प्रभावित या खत्म हो सकती हैं। नीचे ऐसी 10 नौकरियां दी गई हैं, जिन पर AI का सबसे ज्यादा खतरा माना जा रहा है।

डाटा कॉपी करना, फाइल अपडेट करना या रिकॉर्ड मैनेज करना अब AI और ऑटोमेशन सॉफ्टवेयर सेकंड्स में कर सकते हैं। OCR और AI सिस्टम अब इंसानों से तेज और लगभग बिना गलती के काम कर रहे हैं।

AI चैटबॉट और वॉइस असिस्टेंट अब बैंकिंग, ई-कॉमर्स और टेलीकॉम में ग्राहकों की ज्यादातर दिक्कतें खुद हल कर रहे हैं। अनुमान है कि 2026 के अंत तक ग्राहकों से 75 प्रतिशत बातचीत AI संभाल सकता है।

SEO आर्टिकल, प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन, न्यूज अपडेट और लिस्टिकल जैसे कंटेंट अब AI कुछ सेकंड में तैयार कर सकता है। यही वजह है कि टेम्पलेट बेस्ड राइटिंग वाली नौकरियां तेजी से बदल रही हैं।

AI बेस्ड ऑटो-डायलर और स्मार्ट वॉइस बॉट हजारों ग्राहकों से एक साथ बातचीत कर सकते हैं, जिससे ट्रेडिशनल टेलीमार्केटिंग रोल कम हो रहे हैं।

इनवॉइस, टैक्स कैलकुलेशन और पेरोल प्रोसेसिंग जैसे काम अब AI सॉफ्टवेयर ऑटोमैटिक तरीके से कर रहे हैं, जिससे एंट्री-लेवल अकाउंटिंग रोल खतरे में हैं।

AI ट्रांसलेशन टूल्स अब कई भाषाओं को तुरंत समझ सकते हैं और अनुवाद कर सकते हैं। माइक्रोसॉफ्ट की रिपोर्ट में इस प्रोफेशन को हाई-रिस्क कैटेगरी में रखा गया है।

मीटिंग शेड्यूलिंग, ईमेल मैनेजमेंट और डॉक्यूमेंट ऑर्गनाइजेशन जैसे काम AI असिस्टेंट आसानी से संभाल रहे हैं, जिससे क्लेरिकल नौकरियां प्रभावित हो रही हैं।

AI डिजाइन टूल्स कुछ क्लिक में पोस्टर, लोगो और सोशल मीडिया क्रिएटिव बना रहे हैं। खासकर टेम्पलेट बेस्ड डिजाइनिंग रोल्स पर असर दिख रहा है।

सेल्फ-चेकआउट मशीन और AI-पावर्ड स्टोर सिस्टम्स के चलते रिटेल सेक्टर में मानव कर्मचारियों की जरूरत कम हो रही है।

AI सिस्टम अब खुद दिक्कत पहचानकर सॉल्यूशन दे सकते हैं, जिससे Tier-1 टेक सपोर्ट जॉब्स धीरे-धीरे ऑटोमेट हो रही हैं।
