1/8आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स की मदद से आजकल लोग घर बैठे हजारों रुपये कमा रहे हैं। खास बात यह है कि इसके लिए हमेशा हाई-लेवल टेक्निकल स्किल्स की जरूरत नहीं होती। सही जानकारी और थोड़ी प्रैक्टिस के साथ कोई भी यूजर AI को कमाई का जरिया बना सकता है। आइए आपको इसका तरीका बताते हैं।

AI टूल्स की मदद से ब्लॉग, आर्टिकल, सोशल मीडिया पोस्ट, स्क्रिप्ट और वेबसाइट कंटेंट तैयार किया जा सकता है। कई कंपनियां और वेबसाइट्स फ्रीलांस राइटर्स को हायर करती हैं। अगर आपको लिखने की समझ है, तो AI की मदद से कम वक्त में ज्यादा कंटेंट तैयार कर अच्छी कमाई की जा सकती है।

आज AI इमेज जनरेशन टूल्स की मदद से पोस्टर, यूट्यूब थंबनेल, सोशल मीडिया क्रिएटिव और डिजिटल आर्ट बनाए जा सकते हैं। छोटे बिजनेस, यूट्यूबर्स और इंस्टाग्राम पेज ऐसे डिजाइन के लिए पैसे देते हैं। कई लोग Fiverr और Upwork जैसे प्लेटफॉर्म पर AI डिजाइन सर्विस देकर हर महीने कमाई कर रहे हैं।

AI की मदद से स्क्रिप्ट लिखना, वॉइसओवर तैयार करना और वीडियो एडिटिंग करना आसान हो गया है। बिना कैमरे के सामने आए 'फेसलेस यूट्यूब चैनल' शुरू किए जा सकते हैं। मोटिवेशन, फैक्ट्स, टेक और एजुकेशन कैटेगरी में ऐसे चैनल तेजी से ग्रो कर रहे हैं और एडवर्टाइजमेंट्स से कमाई कर रहे हैं।

AI वॉइस टूल्स से प्रोफेशनल आवाज में ऑडियो तैयार किया जा सकता है। कई कंटेंट क्रिएटर्स, स्टार्टअप्स और एजुकेशन प्लेटफॉर्म वॉइसओवर के लिए फ्रीलांसर ढूंढते हैं। अलग-अलग भाषाओं में ऑडियो बनाकर भी कमाई का मौका मिलता है।

छोटे बिजनेस अब सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना चाहते हैं, लेकिन उनके पास समय नहीं होता। AI की मदद से पोस्ट आइडिया, कैप्शन, हैशटैग और कंटेंट कैलेंडर तैयार करके सोशल मीडिया मैनेजर के तौर पर काम किया जा सकता है।

अगर किसी टॉपिक की जानकारी है, तो AI की मदद से ई-बुक या डिजिटल कोर्स तैयार किया जा सकता है। इन्हें Amazon Kindle या अन्य प्लेटफॉर्म पर बेचकर पैसिव इनकम शुरू की जा सकती है।

कई कंपनियां AI मॉडल को ट्रेन करने के लिए डेटा लेबलिंग, टेक्स्ट रिव्यू और इमेज टैगिंग जैसे काम देती हैं। ये काम घर बैठे लैपटॉप या मोबाइल से किए जा सकते हैं।
