अब बोलकर एडिट करो अपनी फोटो, Google Photos ऐप में आया कमाल का फीचर You Can Now Talk to Google Photos to Edit Your Pictures Using AI Here is how, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

अब बोलकर एडिट करो अपनी फोटो, Google Photos ऐप में आया कमाल का फीचर

Google Photos में नया Edit by asking फीचर आ रहा है, जिससे यूजर वॉइस या टेक्स्ट की मदद से फोटो एडिट कर सकेंगे। यह AI-पावर्ड फीचर पहले Pixel 10 फोन में मिलेगा और बाद में बाकी Android व iOS ऐप्स में रोलआउट होगा।

Wed, 28 Jan 2026 04:15 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
अब बोलकर एडिट करो अपनी फोटो, Google Photos ऐप में आया कमाल का फीचर

सॉफ्टवेयर कंपनी Google ने अपने Made by Google इवेंट में Google Photos के लिए एक बड़ा और काम का अपडेट रिलीज किया है। इस नए फीचर के बाद यूजर्स को फोटो एडिट करने के लिए जटिल टूल्स या सेटिंग्स समझने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब आप Google Photos से बात करके या टेक्स्ट लिखकर फोटो एडिट करवा सकेंगे।

कंपनी का कहना है कि इस फीचर का मकसद फोटो एडिटिंग को हर किसी के लिए, खासकर उन यूजर्स के लिए जो प्रोफेशनल एडिटिंग टूल्स इस्तेमाल नहीं करते, आसान बनाना है।

Edit by asking फीचर क्या है?

Google Photos में आने वाले इस नए फीचर को Edit by asking नाम दिया गया है। यह Gemini AI पर बेस्ड है, जो यूजर की आम भाषा को समझकर फोटो में बदलाव कर सकता है। यूजर वॉइस या टेक्स्ट के जरिए बता सकते हैं कि वे फोटो में क्या बदलाव करवाना चाहते हैं।उदाहरण के तौर पर आप कह सकते हैं, ‘पीछे खड़ी गाड़ियां हटा दो’ या ‘इस पुरानी फोटो को ठीक कर दो’। इसके बाद Google Photos अपने आप फोटो को एडिट कर देगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Amazon या Flipkart नहीं, यहां सबसे सस्ता मिल रहा है iPhone 16 Plus

अगर आपको यह समझ नहीं आ रहा कि फोटो में क्या सुधार किया जाए, तो भी चिंता की बात नहीं है। आप सिर्फ ‘make it better’ कह सकते हैं। इसके बाद Google Photos अपने आप फोटो में जरूरी बदलाव कर देगा, जैसे लाइटिंग सुधारना, कलर ठीक करना या अनचाही चीजें हटाना। इसके अलावा ऐप खुद भी सुझाव देगा कि फोटो में क्या-क्या बेहतर किया जा सकता है। यूजर फॉलो-अप कमांड देकर एडिट को और फाइन-ट्यून कर सकते हैं।

क्रिएटिव एडिटिंग भी होगी आसान

फीचर सिर्फ बेसिक एडिटिंग तक लिमिटेड नहीं है। Google के मुताबिक, यूजर इससे बैकग्राउंड बदल सकते हैं, फोटो में नए एलिमेंट्स जोड़ सकते हैं और ज्यादा क्रिएटिव बदलाव कर सकते हैं। आप फोटो में किसी को सनग्लास पहनवा सकते हैं या पार्टी हैट जोड़ सकते हैं। साफ है कि अब फोटो एडिटिंग सिर्फ प्रोफेशनल्स तक लिमिटेड नहीं रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹10 हजार से कम में मिल रहे Samsung M07, Redmi A4 5G समेत ये दमदार स्मार्टफोन

C2PA Content Credentials का सपोर्ट

Google ने Google Photos में C2PA Content Credentials सपोर्ट जोड़ने का भी ऐलान किया है। यह स्टैंडर्ड यह दिखाने में मदद करता है कि किसी फोटो में AI का इस्तेमाल हुआ है या नहीं। Pixel 10 स्मार्टफोन Google के पहले डिवाइस होंगे, जिनमें यह सपोर्ट मिलेगा। खास बात यह है कि Pixel कैमरा से ली गई हर फोटो में यह जानकारी मौजूद रहेगी, भले ही फोटो में AI का इस्तेमाल ना किया गया हो।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।