Amazon या Flipkart नहीं! यहां सबसे सस्ता मिल रहा है iPhone 16 Plus, चेक करें डील iPhone 16 Plus Price Drop Best Deal Available on Vijay Sales Cheaper Than Amazon and Flipkart, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Amazon या Flipkart नहीं! यहां सबसे सस्ता मिल रहा है iPhone 16 Plus, चेक करें डील

iPhone 16 Plus इस समय Amazon और Flipkart से भी सस्ते में विजय सेल्स पर उपलब्ध है। 89,900 रुपये लॉन्च प्राइस वाले इस फोन को अब बैंक ऑफर्स के साथ 72 हजार रुपये से कम में खरीदा जा सकता है।

Tue, 13 Jan 2026 05:34 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Amazon या Flipkart नहीं! यहां सबसे सस्ता मिल रहा है iPhone 16 Plus, चेक करें डील

अगर आप लंबे वक्त से नया आईफोन खरीदना चाहते हैं, तो बढ़िया मौका मिल रहा है। Apple का लेटेस्ट स्मार्टफोन iPhone 16 Plus इस वक्त Amazon और Flipkart से भी सस्ते में मिल रहा है। दरअसल, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म विजय सेल्स इस फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर कर रहा है, जिससे ग्राहक हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं।

कैलिफोर्निया की टेक कंपनी Apple ने भारत में iPhone 16 Plus को 89,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। प्रीमियम डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा और नए AI फीचर्स के साथ आने वाला यह फोन अब पहले के मुकाबले सस्ता हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:iPhone 11 Pro समेत ये डिवाइस हुए ‘Vintage’, आपका भी लिस्ट में तो नहीं?

iPhone 16 Plus पर मिल रहा डिस्काउंट

विजय सेल्स की वेबसाइट पर iPhone 16 Plus को इस समय सिर्फ 71,890 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी लॉन्च प्राइस के मुकाबले फोन पर 18,010 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, कंपनी बैंक ऑफर्स भी दे रही है। ग्राहक ICICI बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड और Axis बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर 5,000 रुपये तक का एक्सट्रा डिस्काउंट पा सकते हैं।

दूसरी वेबसाइट्स से तुलना करें तो Amazon पर इस फोन की कीमत 74,900 रुपये है, जबकि Flipkart पर यह 79,900 रुपये में लिस्टेड है। ऐसे में सबसे सस्ता यह फिलहाल विजय सेल्स पर ही मिल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Apple का सस्ता iPhone बदलने वाला है गेम! iPhone 17e से जुड़े इन लीक्स में खुलासा

ऐसे हैं iPhone 16 Plus के स्पेसिफिकेशंस

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो iPhone 16 Plus में स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में बड़ी 6.7-इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जो शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देती है। फोन में Apple का लेटेस्ट और पावरफुल A18 चिपसेट मिलता है, जो स्मूद परफॉर्मेंस और बेहतर बैटरी एफिशिएंसी देता है। इसके साथ ही इसमें सभी Apple Intelligence (AI) फीचर्स का सपोर्ट मौजूद है, जो यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं।

सेफ्टी के लिए डिवाइस को IP68 रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। iPhone 16 Plus में पीछे की तरफ 48MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस वाला डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिससे बेहतरीन फोटो और वीडियो कैप्चर की जा सकती हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सामने की तरफ 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।