1/6ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon की Great Republic Day सेल 16 जनवरी से शुरू हो गई है, जिसमें बजट सेगमेंट के फोन्स पर बड़ी छूट दी जा रही है। अगर आप 10,000 रुपये से कम कीमत में नया फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए बढ़िया मौका साबित हो सकती है। इस सेल में Samsung, Redmi, Realme और Lava जैसे ब्रैंड्स के कई स्मार्टफोन्स सस्ते मिल रहे हैं।

Samsung M07 5G का लिस्टेड प्राइस 9,999 रुपये है, लेकिन Amazon सेल के दौरान इसे सिर्फ 7,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह डील 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट पर मिल रही है। फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और इसमें 50MP का रियर कैमरा मिलता है।

Redmi A4 5G भी Amazon Republic Day Sale में बड़ी छूट के साथ मिल रहा है। इसका 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट अब 8,299 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी कीमत 10,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है।

Realme का Narzo 80 Lite 4G उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प है, जो लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। यह फोन सेल के दौरान 7,898 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी कीमत 8,999 रुपये है। फोन में 6300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

अगर आप कम बजट में स्टॉक Android एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो Lava Bold N1 5G एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। Amazon सेल में इसका 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 8,499 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी कीमत 9,999 रुपये है। फोन में 13MP का मेन कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

Samsung का 5G स्मार्टफोन Samsung M06 5G भी इस सेल में अट्रैक्टिव प्राइस पर उपलब्ध है। इसका 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट अब 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसका लिस्टेड प्राइस 12,499 रुपये है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है।
