घर में मिलेगा थिएटर जैसी बड़ी स्क्रीन का मजा, गजब है ये छोटा सा डिवाइस, साउंड 20W का XElectron brings iProjector 3 Plus India s Brightest Google TV LED Projector with 2000 ANSI Lumens, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

घर में मिलेगा थिएटर जैसी बड़ी स्क्रीन का मजा, गजब है ये छोटा सा डिवाइस, साउंड 20W का

Xelectron ने भारत में अपना नया प्रोजेक्टर लॉन्च किया है। इसका नाम iProjector 3 Plus है। यह प्रोजेक्टर यूजर्स को घर में पावरफुल और प्रोफेश्नल थिएटर सेटअप ऑफर करता है। इसे आप अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।

Tue, 10 Feb 2026 04:55 PMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

सम्बंधित सुझाव

घर में मिलेगा थिएटर जैसी बड़ी स्क्रीन का मजा, गजब है ये छोटा सा डिवाइस, साउंड 20W का

Xelectron ने भारत में अपना नया प्रोजेक्टर लॉन्च किया है। इसका नाम iProjector 3 Plus है। यह फुल एचडी प्रोजेक्टर 1080 पिक्सल के नेटिव रेजॉलूशन और 4K सपोर्ट के साथ आता है। प्रोजेक्टर की कीमत 27990 रुपये है। इसकी सेल शुरू हो गई है। आप इसे अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट के अलावा सेलेक्ट रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं। यह प्रोजेक्टर यूजर्स को घर में पावरफुल और प्रोफेश्नल थिएटर सेटअप ऑफर करता है। आइए डीटेल में जानते हैं इसके फीचर और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।

सम्बंधित सुझाव

iProjector 3 Plus फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी ने इस प्रोजेक्टर को उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया है, जो बिना तामझाम वाले सेटअप और अडिशनल स्ट्रीमिंग डिवाइसेज के बिना हाई-क्वॉलिटी विजुअल का मजा लेना चाहते हैं। नेटिव फुल एचडी रेजॉलूशन और 4K सपोर्ट के साथ यह प्रोजेक्टर स्पोर्ट्स, मूवी, सीरीज और गेमिंग के लिए शार्प विजुअल देकर यूजर्स के एक्सपीरियंस को जबर्दस्त बना देता है। प्रोजेक्टर 300 इंच तक की स्क्रीन ऑफर करता है। यह प्रोजेक्टर ऑफिशियल गूगल टीवी पर काम करता है। यह प्रोजेक्टर नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और यूट्यूब जैसे स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म का डायरेक्ट ऐक्सेस देता है।

सम्बंधित सुझाव

projector

डेली यूज को आसान बनाने के लिए, iProjector 3 Plus में ऑटो फोकस, ऑटो कीस्टोन करेक्शन, ऑटो स्क्रीन फिट और ऑब्स्टेकल अवॉइडेंस जैसे फीचर दिए गए हैं। ये फीचर ऑटोमैटिकली फोटो को अडजस्ट करते हैं, ताकि प्रोजेक्टर को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने या अलग-अलग कमरों में रखने पर भी सही और फ्रेम्ड इमेज दिखाई दे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 हजार से कम में मिल रहे सैमसंग के ये धांसू फोन, सबसे सस्ता 7499 रुपये का

25000 ल्यूमेंस (2000 ANSI) की ब्राइटनेस रेटिंग के साथ, प्रोजेक्टर नॉर्मल होम लाइटिंग कंडीशन में भी अच्छा परफॉर्म करता है, जिससे व्यूअर पूरी तरह से अंधेरे कमरे की जरूरत के बिना मैच और फिल्मों का आनंद ले सकते हैं। दमदार साउंड के लिए इसमें 20 वॉट के बिल्ट-इन स्पीकर दिए गए हैं। प्रोजेक्टर ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी के साथ आता है। साथ ही इसमें आपको वाई-फाई 6 भी मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:करोड़ों यूजर्स को ₹4 हजार का फायदा, 20 से ज्यादा ओटीटी ऐप, डेली 3GB तक डेटा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।