करोड़ों यूजर्स को 4 हजार रुपये का फायदा, 20 से ज्यादा ओटीटी ऐप फ्री, कॉलिंग और डेटा भी airtel plans offering more than 20 app free and rupees 4000 special benefit to users, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

करोड़ों यूजर्स को 4 हजार रुपये का फायदा, 20 से ज्यादा ओटीटी ऐप फ्री, कॉलिंग और डेटा भी

कंपनी इन प्लान जरिए अपने करोड़ों यूजर्स को 4 हजार रुपये की कीमत वाले Adobe Express Premium का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है। इनमें सोनी लिव समेत 20 से ज्यादा ओटीटी ऐप का ऐक्सेस मिलेगा। ये प्लान रोज 3जीबी तक डेटा के साथ आते हैं।

Tue, 10 Feb 2026 09:10 AMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
करोड़ों यूजर्स को 4 हजार रुपये का फायदा, 20 से ज्यादा ओटीटी ऐप फ्री, कॉलिंग और डेटा भी

किफायती दाम में तगड़े बेनिफिट वाला प्रीपेड प्लान सर्च कर रहे हैं, तो एयरटेल के पास आपके लिए कुछ जबर्दस्त ऑप्शन मौजूद हैं। कंपनी इन प्लान जरिए अपने करोड़ों यूजर्स को 4 हजार रुपये की कीमत वाले Adobe Express Premium का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है। साथ ही इन प्लान में आपको सोनी लिव समेत 20 से ज्यादा ओटीटी ऐप का ऐक्सेस मिलेगा। प्लान्स में कंपनी इंटरनेट यूज करने के लिए हर दिन 3जीबी तक डेटा ऑफर कर रही है। साथ ही इन प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। आइए जानते हैं इन प्लान के बारे में।

एयरटेल का 349 रुपये वाला प्लान

एयरटेल का यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान में कंपनी इंटरनेट यूज करने के लिए हर दिन 1.5जीबी डेटा दे रही है। कंपनी के 5G नेटवर्क में रहने वाले यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा। प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट और हर दिन 100 फ्री एसएमएस के साथ आता है। इस प्लान में आपको 20 से ज्यादा ओटीटी ऐप का ऐक्सेस मिलेगा। प्लान में कंपनी 4 हजार रुपये की कीमत वाले Adobe Express Premium का फ्री ऐक्सेस दे रही है, जो 12 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान के साथ ऐपल म्यूजिक भी फ्री है।

airtel

एयरटेल का 838 रुपये वाला प्लान

56 दिन की वैलिडिटी वाले इस प्लान में आपको हर दिन 3जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में कंपनी अनलिमिटेड 5G डेटा भी दे रही है। यह प्लान रोज 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट के साथ आता है। इसमें आपको अमेजन प्राइम लाइट और सोनी लिव के साथ 20 से ज्यादा ओटीटी ऐप का ऐक्सेस मिलेगा। यह प्लान भी 4 हजार रुपये के Adobe Express Premium के फ्री ऐक्सेस के साथ आता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:4 हजार रुपये सस्ता हुआ मोटोरोला का फोन, नई कीमत देखते ही करना चाहेंगे ऑर्डर

एयरटेल का 979 रुपये वाला प्लान

इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन है। इसमें आपको इंटरनेट यूज करने के लिए रोज 2जीबी डेटा मिलेगा। यह प्लान अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ आता है। प्लान में कंपनी डेली 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग दे रही है। इस प्लान में आपको सोनी लिव के साथ 20 से ज्यादा ओटीटी ऐप का ऐक्सेस मिलेगा। साथ ही कंपनी इस प्लान के सब्सक्राइबर्स को 12 महीने के लिए 4 हजार रुपये की कीमत वाले Adobe Express Premium का फ्री ऐक्सेस दे रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना ऐप इंस्टॉल किए वॉट्सऐप पर होगी वॉइस और वीडियो कॉलिंग, गजब है नया फीचर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।