10 हजार से कम में मिल रहे सैमसंग के ये धांसू स्मार्टफोन, सबसे सस्ता 7499 रुपये का
इन फोन की कीमत 10 हजार रुपये से कम है। इनमें सस्ते वाले की कीमत मात्र 7499 रुपये है। सैमसंग के इन फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। इन फोन में आपको शानदार डिस्प्ले और 5000mAh की पावरफुल बैटरी भी मिलेगी।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

बजट सेगमेंट में सैमसंग का फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपको दो बेस्ट ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। इन फोन की कीमत 10 हजार रुपये से कम है। इनमें सस्ते वाले की कीमत मात्र 7499 रुपये है। सैमसंग के इन फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। इन फोन में आपको शानदार डिस्प्ले और 5000mAh की पावरफुल बैटरी भी मिलेगी। आइए डीटेल में जानते हैं इन फोन के बारे में।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
सैमसंग गैलेक्सी A06
4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत अमेजन इंडिया पर 9799 रुपये है। फोन में आपको 6.7 इंच का एचडी+ डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले 60Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्टच करता है। इसमें कंपनी प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर दे रही है। फोटोग्राफी के लिए आपको इस फोन में 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मिलेगा। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है। फोन में दी गई बैटरी 5000mAh की है। यह बैटरी 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन ऐंड्रॉयड 14 ओएस पर बेस्ड OneUi 6.1 पर काम करता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

सैमसंग गैलेक्सी M07
सैमसंग का यह फोन 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। कंपनी इस बजट स्मार्टफोन में 720 x 1600 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का एचडी+ डिस्प्ले ऑफर कर रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन 4जीबी LPDDR4x रैम और 64जीबी के eMMC 5.1 स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी मीडियाटेक हीलियो G99 चिपसेट ऑफर कर रही है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है। ओएस की जहां तक बात है, तो यह फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OneUI 7 पर काम करता है। यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस है। यह बैटरी 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन


Sapphire Black








