WhatsApp यूज करने वालों को देने होंगे पैसे, वरना नहीं मिलेंगे एक्सट्रा फीचर्स WhatsApp users may have to pay as it is Testing Optional Subscription Plan With Extra Features, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

WhatsApp यूज करने वालों को देने होंगे पैसे, वरना नहीं मिलेंगे एक्सट्रा फीचर्स

WhatsApp एक पेड सब्सक्रिप्शन प्लान की टेस्टिंग कर रहा है, जिसमें कस्टमाइजेशन और प्रोडक्टिविटी से जुड़े एक्सट्रा फीचर्स मिल सकते हैं। हालांकि, ऐप की मेन मेसेजिंग सेवा और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन पहले की तरह फ्री रहेंगे।

Fri, 30 Jan 2026 09:11 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
WhatsApp यूज करने वालों को देने होंगे पैसे, वरना नहीं मिलेंगे एक्सट्रा फीचर्स

लोकप्रिय मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp के यूजर्स को जल्द अतिरिक्त फीचर्स के लिए पेमेंट करना पड़ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सब्सक्रिप्शन पूरी तरह ऑप्शनल होगा और WhatsApp के कोर फंक्शंस, जैसे मेसेजिंग, कॉलिंग और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, पहले की तरह फ्री ही रहेंगी। कंपनी का फोकस मेसेजिंग के तरीके को बदलने पर नहीं, बल्कि कस्टमाइजेशन और प्रोडक्टिविटी से जुड़े फीचर्स ऐड करने पर है।

सब्सक्रिप्शन प्लान के संकेत WhatsApp के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.26.4.8 में मिले हैं। WABetaInfo के मुताबिक, ऐप के कोड में इस पेड प्लान से जुड़े रेफरेंस पाए गए हैं, हालांकि यह फीचर फिलहाल हिडेन है और बीटा यूजर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं है। इससे यह साफ होता है कि WhatsApp अभी इस फीचर पर काम कर रहा है और इसे लॉन्च होने में अभी वक्त लग सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:WhatsApp यूजर्स सावधान! बिना कुछ किए फोन में आ सकती हैं खतरनाक फाइल्स

कई फेज में हो सकता है रोलआउट

रिपोर्ट्स बताती हैं कि WhatsApp इस सब्सक्रिप्शन को एक साथ सभी यूजर्स के लिए रिलीज करने के बजाय धीरे-धीरे रोलआउट कर सकता है। संभव है कि शुरुआत में यूजर्स को एक वेटलिस्ट जॉइन करनी पड़े, जिसके बाद उपलब्ध होने पर उन्हें नोटिफिकेशन के जरिए जानकारी दी जाएगी। उस समय यूज़र खुद तय कर सकेंगे कि वे इस प्लान को सब्सक्राइब करना चाहते हैं या नहीं।

मिलेगा इन खास फीचर्स का फायदा

सब्सक्रिप्शन से जुड़े फीचर्स का फोकस पर्सनलाइजेशन पर रहने की उम्मीद है। WABetaInfo की ओर से शेयर किए गए स्क्रीनशॉट्स से पता चला है कि पेड यूजर्स को एक्सक्लूसिव स्टिकर पैक्स और एक्सट्रा ऐप थीम्स मिल सकती हैं, जो रेगुलर यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं होंगी। इससे यूजर WhatsApp को अपने स्टाइल और पसंद के हिसाब से ज्यादा कस्टमाइज कर पाएंगे।

प्लान में ज्यादा चैट्स पिन करने की सुविधा भी मिल सकती है। फिलहाल WhatsApp केवल तीन चैट्स को पिन करने की परमिशन देता है, लेकिन सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स इससे ज्यादा चैट्स पिन कर सकेंगे। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए काम का साबित हो सकता है, जिन्हें एकसाथ कई जरूरी बातचीत मैनेज करनी होती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बड़ा झटका! Instagram, Facebook और WhatsApp चलाने के लगेंगे पैसे

इसके अलावा, सब्सक्रिप्शन में डेडिकेटेड चैट रिंगटोन और ऐप आइकन को कस्टमाइज करने जैसे विकल्प भी शामिल किए जा सकते हैं। इससे यूजर अपने फोन पर WhatsApp का आइकन बदल सकेंगे, जो अभी तक संभव नहीं है। हालांकि, WhatsApp ने संकेत दिए हैं कि इन फीचर्स की लिस्ट समय के साथ बदली जा सकती है।

ऐड-फ्री प्लान से अलग है सब्सक्रिप्शन

मेटा ने साफ किया है कि नया सब्सक्रिप्शन प्लान उस प्लान से पूरी तरह अलग है, जिसमें WhatsApp यूरोप और UK के कुछ यूजर्स के लिए ऐड-फ्री एक्सपीरियंस देने पर काम कर रहा है। दूसरा प्लान Updates टैब में दिखने वाले ऐड्स और प्रमोटेड चैनल्स को हटाने पर फोकस्ड है, जबकि यह नया सब्सक्रिप्शन एक्सट्रा फीचर्स के लिए होगा।

वहीं, कीमत को लेकर फिलहाल WhatsApp ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है। माना जा रहा है कि सब्सक्रिप्शन की कीमत अलग-अलग देशों और मार्केट्स के हिसाब से तय की जा सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।