WhatsApp यूजर्स सावधान! बिना कुछ किए फोन में आ सकती हैं खतरनाक फाइल्स
WhatsApp में सामने आए नए सिक्योरिटी बग के चलते Android यूजर्स को सिर्फ ग्रुप में जोड़े जाने से ही साइबर अटैक का खतरा हो सकता है। Google की Project Zero टीम ने अलर्ट रहने की सलाह दी है।

मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp एक बार फिर सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर चर्चा में है। बीते दिनों एक लॉसूट में आरोप लगाए गए हैं कि Meta खुद WhatsApp यूजर्स के चैट पढ़ सकता है। इसे कभीसबसे सुरक्षित और भरोसेमंद ऐप माना जाता था, लेकिन आज इसपर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्राइवेसी को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच एक और नई रिपोर्ट्स आई हैं, जो यूजर्स की परेशानी और बढ़ा सकता है।
Google की सिक्योरिटी रिसर्च टीम Project Zero ने WhatsApp में एक सीरियस बग का खुलासा किया है। इस खामी की वजह से Android यूजर्स को सिर्फ किसी WhatsApp ग्रुप में जोड़े जाने भर से साइबर अटैक का शिकार बनाया जा सकता है। इसमें खतरनाक मीडिया फाइल का इस्तेमाल किया जाता है, जो बिना किसी यूजर इंटरैक्शन के अपने-आप फोन में डाउनलोड हो जाती है।
सामने आई बग से जुड़ी जानकारी
Project Zero के मुताबिक, अगर किसी नए बनाए गए ग्रुप में malicious media file भेजी जाती हैं, तो वह फाइल ऑटो-डाउनलोड होकर अटैक का जरिया बन सकती है। इसमें सबसे चिंताजनक बात यह है कि यूजर को ना तो किसी लिंक पर क्लिक करना होता है और ना ही फाइल खोलनी पड़ती है। इसी वजह से इसे zero-click attack कहा जा रहा है।
रिसर्चर्स का मानना है कि यह अटैक ज्यादातर टारगेटेड यूजर्स पर किया जा सकता है। अटैकर को कम से कम आपके किसी एक कॉन्टैक्ट की जानकारी होनी चाहिए, जिससे वह आपको और उस यूजर को एक ही ग्रुप में जोड़ सके। एक बार संभावित टारगेट की पहचान हो जाए, तो इस तरह के अटैक को बार-बार दोहराना आसान हो जाता है।
यूजर्स को पहले ही रहना होगा अलर्ट
सुरक्षा के लिए सबसे जरूरी कदम WhatsApp में मीडिया ऑटो-डाउनलोड को बंद करना है। इससे कोई भी फोटो, वीडियो, ऑडियो या डॉक्यूमेंट आपकी परमिशन के बिना फोन में डाउनलोड नहीं होगा। इसके अलावा, WhatsApp मीडिया को फोन की गैलरी में सेव होने से रोकना भी जोखिम को कम करता है।
साथ ही यूजर्स को यह भी तय करना चाहिए कि उन्हें ग्रुप में कौन जोड़ सकता है। Privacy सेटिंग्स में जाकर Groups के विकल्प को ‘Everyone’ से बदलकर ‘My contacts’ या ‘My contacts except..’ करने से अनजान लोगों की ओर से ग्रुप में जोड़ने का खतरा कम हो जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन