झटका! Instagram, Facebook और WhatsApp चलाने के लगेंगे पैसे, लेना होगा सब्सक्रिप्शन Meta May Introduce Paid Subscriptions for Instagram Facebook and WhatsApp Soon, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

झटका! Instagram, Facebook और WhatsApp चलाने के लगेंगे पैसे, लेना होगा सब्सक्रिप्शन

Meta जल्द Instagram, Facebook और WhatsApp पर प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान्स को टेस्ट करने की तैयारी में है, हालांकि इनके बेसिक फीचर्स फ्री ही रहेंगे। इन पेड प्लान्स में यूजर्स को एडवांस कंट्रोल, AI-पावर्ड टूल्स और एक्स्ट्रा क्रिएटिव फीचर्स मिल सकते हैं।

Tue, 27 Jan 2026 07:15 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
झटका! Instagram, Facebook और WhatsApp चलाने के लगेंगे पैसे, लेना होगा सब्सक्रिप्शन

सॉफ्टवेयर कंपनी Meta अब अपने पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स Instagram, Facebook और WhatsApp से कमाई के नए तरीके तलाश रही है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इन ऐप्स पर प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान्स को टेस्ट करने की तैयारी में है। हालांकि, आम यूजर्स के लिए राहत की बात यह है कि इन ऐप्स के बेसिक और कोर फीचर्स पहले की तरह फ्री ही रहेंगे। Meta यह जानना चाहती है कि क्या यूजर्स ज्यादा कंट्रोल, एडवांस फीचर्स और AI-पावर्ड टूल्स के लिए पैसे देने को तैयार हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिकस Meta ऐसे सब्सक्रिप्शन प्लान्स पर काम कर रही है जो यूजर्स को अतिरिक्त वैल्यू दें, ना कि फ्री फीचर्स छीन लें। खास बात यह है कि हर ऐप का अपना अलग सब्सक्रिप्शन मॉडल होगा। यानी Instagram, Facebook और WhatsApp के प्रीमियम प्लान्स एक-दूसरे से अलग होंगे और इन्हें किसी एक बंडल में नहीं जोड़ा जाएगा। Meta का मानना है कि इन पेड फीचर्स के जरिए यूजर्स को ज्यादा प्रोडक्टिविटी, क्रिएटिविटी और फ्लेक्सिबिलिटी मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹10 हजार से कम में मिल रहे Samsung M07, Redmi A4 5G समेत ये दमदार स्मार्टफोन

पहले Instagram पर आ सकता है सब्सक्रिप्शन

लीक्स के मुताबिक, Instagram पहला प्लेटफॉर्म हो सकता है जहां सब्सक्रिप्शन प्लान्स पेश किए जाएंगे। इनमें कुछ खास फीचर्स शामिल हो सकते हैं, जैसे-

- अनलिमिटेड ऑडियंस लिस्ट

- यह जानने की सुविधा कि कौन आपको फॉलो या अनफॉलो कर रहा है

- स्टोरीज को एनॉनिमस तरीके से देखने का ऑप्शन

ये फीचर्स खास तौर पर उन यूजर्स के लिए आकर्षक हो सकते हैं जो अपने सोशल मीडिया डाटा और प्राइवेसी पर ज्यादा कंट्रोल चाहते हैं।

AI सब्सक्रिप्शन और Manus की भूमिका

Meta की सब्सक्रिप्शन स्ट्रेटजी का एक बड़ा हिस्सा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर टिका है। कंपनी, सिंगापुर-बेस्ड AI एजेंट स्टार्टअप Manus को तेजी से स्केल करना चाहती है, जिसे Meta ने 2025 के आखिर में करीब 2–3 बिलियन डॉलर में खरीदा था। संकेत मिले हैं कि Manus को Instagram, Facebook और WhatsApp जैसे ऐप्स में इंटीग्रेट किया जा सकता है, जबकि बिजनेस यूजर्स के लिए इसे अलग से भी बेचा जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:WhatsApp यूजर्स के पास मौका! सबसे पहले मिलेगा लेटेस्ट फीचर्स का फायदा

डिवलपर्स को Instagram पर Manus से जुड़े कुछ शॉर्टकट्स टेस्ट करते हुए भी देखा गया है। इसके अलावा, Meta एडवांस AI टूल्स के लिए पेड एक्सेस देने की संभावनाएं भी तलाश रही है।

Meta Verified से अलग रहेगा नया प्लान

कंपनी ने साफ किया है कि ये नए सब्सक्रिप्शन प्लान्स Meta Verified की जगह नहीं लेंगे। Meta Verified खासतौर पर क्रिएटर्स और बिजनेस यूजर्स के लिए है, जबकि आने वाले सब्सक्रिप्शन प्लान्स आम यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाए जाएंगे। Meta का AI-आधारित शॉर्ट वीडियो क्रिएशन टूल Vibes भी फ्री-प्लस-प्रीमियम मॉडल पर आ सकता है। इसमें फ्री यूजर्स को लिमिटेड वीडियो क्रिएशन की सुविधा मिलेगी, जबकि सब्सक्रिप्शन लेने पर हर महीने ज्यादा वीडियो बनाने की कैपेसिटी अनलॉक हो सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।