WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी! तय वक्त पर अपनेआप सेंड हो जाएगा मेसेज WhatsApp Message Scheduling Feature Coming Soon iOS Beta Hints at Long-Awaited Update, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी! तय वक्त पर अपनेआप सेंड हो जाएगा मेसेज

WhatsApp जल्द ही इन-बिल्ट मेसेज शेड्यूलिंग फीचर ला सकता है, जिससे यूजर्स तय वक्त पर मेसेज ऑटोमैटिक भेज सकेंगे। यह फीचर फिलहाल डेवलपमेंट में है और आने वाले महीनों में रोलआउट हो सकता है।

Mon, 23 Feb 2026 07:30 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी! तय वक्त पर अपनेआप सेंड हो जाएगा मेसेज

मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp यूजर्स के लिए लंबे इंतजार के बाद बड़ी खबर सामने आई है। सालों से लोग एक ऐसे फीचर की मांग कर रहे थे, जिससे वे बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप या मुश्किल सेटिंग्स के सीधे WhatsApp के अंदर ही मेसेज शेड्यूल कर सकें। अब लगता है कि कंपनी आखिरकार इस डिमांड को पूरा करने की तैयारी में है। अगर सब कुछ सही रहा, तो जल्द ही यूजर्स किसी भी चैट में मेसेज टाइप करके उसे तय डेट और टाइम पर ऑटोमैटिक भेज सकेंगे।

अब तक अगर किसी को रात 12 बजे किसी दोस्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजनी होती थीं या सुबह 9 बजे ऑफिस ग्रुप में कोई जरूरी रिमाइंडर डालना होता था, तो उन्हें या तो अलार्म लगाना पड़ता था या फिर Android पर अलग ऐप डाउनलोड करना पड़ता था। iPhone यूजर्स के लिए तो Shortcuts ऑटोमेशन सेट करना भी कई बार मुश्किल हो जाता था। ऐसे में यह नया फीचर करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:WhatsApp ग्रुप्स का हिस्सा बनने में अब आएगा मजा! आ गया सबसे काम का फीचर

लेटेस्ट बीटा वर्जन में मिले हैं संकेत

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp के iOS बीटा वर्जन 26.7.10.72 में इस फीचर से जुड़े संकेत मिले हैं। रिपोर्ट बताती है कि यूजर्स मेसेज टाइप करने के बाद एक खास ऑप्शन के साथ डेट और टाइम चुन सकेंगे। तय टाइम आने पर मेसेज अपने-आप भेज दिया जाएगा। इससे ना तो आखिरी वक्त की भागदौड़ होगी और ना ही भूलने की चिंता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:WhatsApp यूजर्स के लिए अहम खबर: मेटा पर इसलिए भड़का सुप्रीम कोर्ट; जानें वजह

खास बात यह है कि WhatsApp एक अलग सेक्शन भी तैयार कर सकता है, जो चैट इंफो स्क्रीन में मौजूद होगा। यहां यूजर्स अपने शेड्यूल किए गए सभी मेसेज देख सकेंगे। अगर किसी वजह से आप अपना मेसेज बदलना चाहते हैं, तो उसे एडिट या डिलीट भी कर सकेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, अगर शेड्यूल किया गया मेसेज भेजे जाने से पहले डिलीट कर दिया जाता है, तो सामने वाले यूजर को इसकी कोई जानकारी नहीं होगी। यानी पूरा प्रोसेस यूजर के कंट्रोल में रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:WhatsApp यूज करने वालों को देने होंगे पैसे, वरना नहीं मिलेंगे एक्सट्रा फीचर्स

डिवेलपमेंट स्टेज में है नया फीचर

फिलहाल यह फीचर डिवलपमेंट स्टेज में है और अभी तक बीटा टेस्टर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं हुआ है, इसलिए इसे सभी यूजर्स तक पहुंचने में कुछ महीने लग सकते हैं। हालांकि, यह साफ संकेत है कि WhatsApp अपने यूजर्स की लंबे समय से चली आ रही डिमांड को गंभीरता से ले रहा है। सच कहें तो 2026 में मैसेज शेड्यूलिंग जैसा फीचर एक बेसिक जरूरत बन चुका है। अगर यह अपडेट जल्द आता है, तो WhatsApp का एक्सपीरियंस पहले से कहीं बेहतर हो जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।