WhatsApp ग्रुप्स का हिस्सा बनने में अब आएगा मजा! आ गया सबसे काम का फीचर WhatsApp Rolls Out Group Message History Feature to Simplify New Member Onboarding in Groups, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

WhatsApp ग्रुप्स का हिस्सा बनने में अब आएगा मजा! आ गया सबसे काम का फीचर

WhatsApp ने नया Group Message History फीचर लॉन्च किया है, जिससे ग्रुप में जुड़ने वाले नए सदस्य पुरानी चैट का हिस्सा देख सकेंगे। यह फीचर एडमिन के कंट्रोल में रहेगा।

Fri, 20 Feb 2026 11:04 AMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
WhatsApp ग्रुप्स का हिस्सा बनने में अब आएगा मजा! आ गया सबसे काम का फीचर

मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा फीचर रोलआउट किया है, जिसका नाम Group Message History रखा गया है। यह नया अपडेट खास तौर से उन ग्रुप्स के लिए फायदेमंद है, जहां अक्सर नए मेंबर्स ऐड किए जाते हैं और उन्हें चल रही बातों का रिफरेंस या कॉन्टेक्स्ट समझने में दिक्कत होती है। अब तक जब किसी यूजर को किसी ग्रुप में ऐड किया जाता था, तो वह सिर्फ वही मेसेज देख पाता था जो उसके ऐड होने के बाद भेजे गए हों। इससे बातों फ्लो टूट जाता था और कई बार अन्य मेंबर्स को पुराने मेसेज मैन्युअली फॉरवर्ड करने पड़ते थे।

कंपनी के मुताबिक, Group Message History फीचर इस समस्या को सॉल्व करता है। अब ग्रुप में शामिल होने वाले नए मेंबर्स उन रिसेंट मेसेजेस को भी देख सकेंगे, जो उनके जुड़ने से पहले भेजे गए थे। इससे ग्रुप ऑनबोर्डिंग आसान होगी और नए मेंबर को बार-बार ‘क्या चल रहा है?’ पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी। खास बात यह है कि यह फीचर पूरी तरह ऑप्शनल है, यानी इसे इस्तेमाल करना या ना करना ग्रुप एडमिन के हाथ में होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौका! iPhone 17 Pro Max पर ₹10 हजार की बंपर छूट, Amazon पर धांसू डील

ग्रुप एडमिन्स के पास होगा कंट्रोल

ग्रुप एडमिन यह तय कर सकते हैं कि वे नए मेंबर्स के साथ पुरानी चैट हिस्ट्री शेयर करना चाहते हैं या नहीं। इसके अलावा, वे यह भी चुन सकते हैं कि कितने मेसेज शेयर किए जाएं। कंपनी के मुताबिक, कम से कम 25 मेसेजेस से इसकी शुरुआत की जा सकती है, जिससे अलग-अलग तरह के ग्रुप, चाहे वह प्रोफेशनल हों, कम्युनिटी से जुड़े हों या पर्सनल अपनी जरूरत के अनुसार सेटिंग्स को कस्टमाइज कर सकते हैं।

प्राइवेसी के मामले में दमदार फीचर

Meta की ओनरशिप वाला यह इंस्टैंट मेसेजिंग प्लेटफॉर्म इस फीचर को प्राइवेसी के लिहाज से सेफ बता रहा है। कंपनी का कहना है कि Group Message History एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ ही काम करेगा। यानी जो भी मेसेज नए मेंबर के साथ साझा किए जाएंगे, वे केवल उसी ग्रुप के अंदर रहेंगे और किसी बाहरी यूजर को नहीं दिखेंगे। कंपनी ने साफ किया है कि इस अपडेट से उसके एन्क्रिप्शन सिस्टम में कोई ढील नहीं दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:WhatsApp यूजर्स के लिए अहम खबर: मेटा पर इसलिए भड़का सुप्रीम कोर्ट; जानें वजह

ग्रुप के मेंबर्स को मिलेगा नोटिफिकेशन

ट्रांसपैरेंसी बनाए रखने के लिए, जब भी किसी नए मेंबर को मेसेज हिस्ट्री भेजी जाएगी तो ग्रुप के सभी मेंबर्स को इसका नोटिफिकेशन दिया जाएगा। शेयर किए गए मेसेज पर टाइमस्टैम्प और सेंडर की जानकारी भी साफ दिखाई देगी। साथ ही, यह मेसेज हिस्ट्री सामान्य चैट से अलग नजर आएगी, ताकि यूजर्स को कनफ्यूजन न हो।

फीचर का ग्लोबल रोलआउट शुरू हो चुका है और यह जल्द ही एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा। यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे अपने ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट रखें, जिससे वे इस नई सुविधा का लाभ उठा सकें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस रोबोट डॉग की वजह से AI समिट में मचा 'बवाल', आप घर बैठे कर सकते हैं ऑर्डर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।