WhatsApp ला रहा सब्सक्रिप्शन प्लान, पैसे देने पर मिलेंगे इतने सारे फीचर्स; डिटेल whatsapp is developing a new premium subscription plan offer users extra features in monthly fee, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

WhatsApp ला रहा सब्सक्रिप्शन प्लान, पैसे देने पर मिलेंगे इतने सारे फीचर्स; डिटेल

WhatsApp अब नए ऑप्शनल प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान पर काम कर रहा है। यह ऑप्शनल होगा, यानी पैसे देना सभी के लिए जरूरी नहीं है। आपको एडिशनल फीचर्स के लिए पैसे देने होंगे, वरना फ्री वर्जन तो आप चला ही रहे हैं। चलिए एक नजर डालते हैं मामने आई डिटेल्स पर

Thu, 5 March 2026 05:32 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
WhatsApp ला रहा सब्सक्रिप्शन प्लान, पैसे देने पर मिलेंगे इतने सारे फीचर्स; डिटेल

WhatsApp Plus Premium Subscription Plan: वॉट्सऐप के दुनियाभर में 3 अरब से ज्यादा यूजर्स हैं और सभी फिलहाल प्लेटफॉर्म फ्री में यूज कर रहे हैं। अगर आप भी वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। खबर है कि WhatsApp अब नए ऑप्शनल प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान पर काम कर रहा है। यह ऑप्शनल होगा, यानी पैसे देना सभी के लिए जरूरी नहीं है। आपको एडिशनल फीचर्स के लिए पैसे देने होंगे, वरना फ्री वर्जन तो आप चला ही रहे हैं।

पेमेंट करने वाले यूजर्स के लिए एक्स्ट्रा कस्टमाइजेशन और सुविधा वाले फीचर्स दिए जा सकते हैं। WhatsApp Plus नाम का यह प्रस्तावित प्लान, मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के Android और iOS दोनों वर्जन के लिए डेवलप किया जा रहा है। हालांकि, उम्मीद है कि मुख्य मैसेजिंग एक्सपीरियंस फ्री रहेगा, लेकिन पेड प्लान में इंटरफेस को पर्सनलाइज करने और चैट मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के लिए एक्स्ट्रा टूल्स दिए जा सकते हैं। पैसे देने पर क्या-क्या बेनिफिट्स मिल सकते हैं, चलिए बताते हैं...

वॉट्सऐप अब WhatsApp Plus नाम से प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान बन रहा है

वॉट्सऐप के नए फीचर ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo के एक एक्स पोस्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप प्लस विजुअल कस्टमाइजेशन पर ज्यादा जोर दे सकता है। खबर है कि सब्सक्राइबर ऐप थीम बदल सकते हैं, इंटरफेस पर एक्सेंट कलर एडजस्ट कर सकते हैं, और कई दूसरे ऐप आइकन में से चुन सकते हैं। कहा जा रहा है कि लगभग 14 नए आइकन स्टाइल डेवलप किए जा रहे हैं, साथ ही कई कलर ऑप्शन भी हैं जिनसे यूजर, ऐप के लुक और फील को पर्सनलाइज कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सस्ता स्मार्टफोन ला रहा देसी ब्रांड, 13 मार्च को होगा लॉन्च, देखें पहली झलक
ये भी पढ़ें:वीवो ला रहा सबसे तेजतर्रार स्मार्टफोन, 23 हजार से कम होगी कीमत; सामने आई डिटेल
WhatsApp Plus Premium Subscription Plan

20 चैट तक पिन कर सकेंगे यूजर

सब्सक्रिप्शन प्लान, वॉट्सऐप की चैट पिनिंग लिमिट को भी बढ़ा सकता है। अभी, यूजर्स ज्यादा से ज्यादा तीन चैट पिन कर सकते हैं, लेकिन वॉट्सऐप प्लस सब्सक्राइबर कथित तौर पर 20 चैट तक पिन कर सकते हैं, जिससे मौजूदा लिमिट के अलावा 17 और चैट पिन करने की सुविधा मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आ गया सबसे सस्ता MacBook Neo, कीमत 70 हजार से कम, स्टूडेंट्स को ₹10,000 की छूट
WhatsApp Plus Premium Subscription Plan

सब्सक्राइबर्स को मिलेगी एक्सक्लूसिव रिंगटोन

सब्सक्राइबर्स को वॉट्सऐप के लिए खास तौर पर डिजाइन की गई एक्सक्लूसिव रिंगटोन भी मिल सकती हैं। हर टोन का एक अलग स्टाइल होगा और यूजर्स को आने वाली वॉट्सऐप कॉल और दूसरे ऐप्स से आने वाले नोटिफिकेशन में आसानी से फर्क करने में मदद करेगा।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि समय के साथ और भी सब्सक्राइबर-ओनली फीचर आ सकते हैं। वॉट्सऐप प्लस यूजर्स को कथित तौर पर एक्सक्लूसिव स्टिकर पैक मिल सकते हैं जो फ्री यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं हैं। कुछ मैसेज रिएक्शन भी ज्यादा इमर्सिव और इंटरैक्टिव हो सकते हैं, जिससे बातचीत ज्यादा डायनामिक लग सकती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर सब्सक्रिप्शन लॉन्च भी हो जाता है, तो भी वॉट्सऐप के मेन फंक्शन सभी के लिए फ्री रहने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि यूजर्स बिना पेमेंट किए मैसेज भेजना और पाना, वॉयस और वीडियो कॉल करना, मीडिया शेयर करना, ग्रुप चैट में हिस्सा लेना और प्राइवेसी और सिक्योरिटी फीचर्स का इस्तेमाल करना जारी रख पाएंगे।

वॉट्सऐप ने अभी तक प्लान की कीमत कंफर्म नहीं की है और न ही लॉन्च टाइमलाइन अनाउंस की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि WhatsApp Plus से जुड़े फीचर्स भी बदल सकते हैं, इससे पहले कि कंपनी सब्सक्रिप्शन को और बड़े पैमाने पर रोल आउट करने का फैसला करे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।