वीवो ला रहा सबसे तेजतर्रार स्मार्टफोन, 23 हजार से कम होगी कीमत; सामने आई डिटेल
Vivo T5x 5G India Launch Officially Confirmed: वीवो इंडिया ने आने वाले Vivo T5x 5G को टीज किया और इसके बेंचमार्क परफॉर्मेंस को हाईलाइट किया। टीजर से पता चला कि फोन के 8+256GB मॉडल ने AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में 1 मिलियन+ (यानी 10 लाख से ज्यादा) का स्कोर हासिल किया है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

Vivo T5x 5G India Launch Officially Confirmed: वीवो भारतीय बाजार में तेजी से अपनी स्मार्टफोन लाइनअप का विस्तार कर रहा है। कंपनी अब T-सीरीज के अगल फोन के तौर पर Vivo T5x 5G को भारत में जल्द लॉन्च करेगी। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ फ्लिपकार्ट पर इस फोन को टीज किया है। उम्मीद है कि यह T4x 5G का सक्सेसर होगा, जिसे मार्च 2025 में पेश किया गया था। इसके लॉन्च कन्फर्मेशन के साथ, ब्रांड ने इसके बेंचमार्क स्कोर को भी टीज किया है, जिससे पता चलता है कि यह मिड-रेंज सेगमेंट में परफॉर्मेंस पर फोकस करेगा। हालांकि, इसके स्पेसिफिकेशन्स अभी अनाउंस नहीं किए गए हैं, लेकिन लीक्स से पता चला है कि आने वाला वीवो T5x 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो चिपसेट से लैस होगा। चलिए एक नजर डालते हैं अब तक सामने आई डिटेल्स पर...
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
23,000 रुपये से कम होगी Vivo T5x 5G की कीमत
एक्स पर शेयर किए गए एक पोस्ट में, वीवो इंडिया ने आने वाले वीवो T5x 5G को टीज किया और इसके बेंचमार्क परफॉर्मेंस को हाईलाइट किया। टीजर से पता चला कि फोन के 8+256GB मॉडल ने AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में 1 मिलियन+ (यानी 10 लाख से ज्यादा) का स्कोर हासिल किया है। वीवो ने ऑफिशियली यह कंफर्म नहीं किया कि फोन में कौन सा चिपसेट होगा, लेकिन यह हिंट दिया कि यह अपनी कैटेगरी में दमदार परफॉर्मेंस देगा। कंपनी ने माइक्रोसाइट पर दावा किया है कि यह सेगमेंट का सबसे तेज स्मार्टफोन होगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

प्रमोशनल टीजर में एक फुटर भी है जिसमें बताया गया है कि यह है फोन “5 मार्च, 2026 तक 23,000 रुपये से कम कीमत वाला सबसे तेज फोन है।” हालांकि वीवो ने आधिकारिक तौर पर फोन की कीमत की घोषणा नहीं की है, लेकिन स्टेटमेंट से यह हिंट जरूर मिल गया है कि अपकमिंग फोन की कीमत भारत में 23,000 रुपये से कम हो सकती है।
Vivo T5x 5G स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)
इसके अलावा, टिप्स्टर योगेश बरार ने एक एक्स पोस्ट में Vivo T5x 5G के कथित स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल्स शेयर की हैं। लीक के मुताबिक, आने वाले फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो चिपसेट हो सकता है। कहा जा रहा है कि यह Android 16 पर बेस्ड ओरिजनओएस 6 पर चलेगा। Vivo T5x 5G में 7,200mAh की बैटरी होने की उम्मीद है जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। जैसे जैसे Vivo T5x 5G का लॉन्च करीब आएगा, कंपनी इसकी अन्य डिटेल्स भी शेयर कर सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन

Confession (White)









