WhatsApp ने दिया बड़ा झटका, अब इन स्मार्टफोन्स में नहीं कर पाएंगे चैटिंग WhatsApp ends support for these smartphones from 1st june Here is the list, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

WhatsApp ने दिया बड़ा झटका, अब इन स्मार्टफोन्स में नहीं कर पाएंगे चैटिंग

मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp की ओर से कई स्मार्टफोन्स के लिए सपोर्ट 1 जून से खत्म किया जा रहा है। अब यूजर्स कई स्मार्टफोन मॉडल्स में ऐप इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे और चैटिंग नहीं कर सकेंगे।

Sat, 31 May 2025 11:20 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
WhatsApp ने दिया बड़ा झटका, अब इन स्मार्टफोन्स में नहीं कर पाएंगे चैटिंग

अगर आप पुराने स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं और WhatsApp रोज इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। 1 जून, 2025 से WhatsApp कुछ iPhones और Android डिवाइसेज पर काम करना बंद कर देगा। पहले यह बदलाव मई, 2025 में लागू होना था लेकिन थोड़ी देरी के चलते यूजर्स को अपने डिवाइसेज अपडेट करने या बदलने का थोड़ा और वक्त दिया गया था।

WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta समय-समय पर अपने ऐप के लिए न्यूनतम सिस्टम रिक्वायरमेंट्स को अपडेट करती है। यह प्रोसेस रेगुलर अपडेट साइकिल का हिस्सा होती है, जिससे ऐप की सेफ्टी, परफॉर्मेंस और नए फीचर्स में सुधार किया जा सके। चूंकि कुछ पुराने डिवाइसेज अब नए सिक्योरिटी पैचेस या OS अपडेट्स नहीं पा रहे, ऐसे में WhatsApp का इन पर चलना जोखिम भरा हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या सच में सेफ हैं आपके WhatsApp चैट्स? जानें एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन की सच्चाई

इन ऑपरेटिंग सिस्टम्स पर नहीं चलेगा WhatsApp

iPhones: iOS 15 या इससे पुराने वर्जन वाले iPhones पर WhatsApp सपोर्ट बंद हो जाएगा।

Android फोन्स: Android 5.0 या उससे नीचे वाले वर्जन पर भी WhatsApp सपोर्ट नहीं करेगा।

किन-किन फोन्स पर पड़ेगा असर?

नीचे दिए गए स्मार्टफोन अब WhatsApp का सपोर्ट नहीं करेंगे।

iPhones:

  • iPhone 5s
  • iPhone 6
  • iPhone 6 Plus
  • iPhone 6s
  • iPhone 6s Plus
  • iPhone SE (1st Gen)

Android:

  • Samsung Galaxy S4
  • Samsung Galaxy Note 3
  • Sony Xperia Z1
  • LG G2
  • Huawei Ascend P6
  • Moto G (1st Gen)
  • Motorola Razr HD
  • Moto E 2014

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:WhatsApp में फोटो डाउनलोड करते ही अकाउंट से उड़ जाएंगे लाखों, खतरनाक स्कैम

आपका फोन इस लिस्ट में है तो क्या करें?

1. अपना सॉफ्टवेयर वर्जन चेक करें- कई बार डिवाइस पुराने मॉडल का हो सकता है लेकिन उसका OS अपडेट किया जा सके तो WhatsApp चलता रहेगा।

2. चैट बैकअप लें- अगर आपको नया फोन लेना पड़ रहा है, तो WhatsApp पर अपनी चैट्स का बैकअप Google ड्राइव या iCloud में लें।

- WhatsApp खोलें > Settings > Chats > Chat Backup

- स्क्रीन पर दिख रहे स्टेप्स फॉलो करें।

3. नया फोन लेने से पहले यह तय करें कि वह डिवाइस WhatsApp के लेटेस्ट वर्जन को सपोर्ट करता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।