WhatsApp में फोटो डाउनलोड करते ही अकाउंट से उड़ जाएंगे लाखों, खतरनाक स्कैम WhatsApp Image Scam downloading an image can empty your bank account here is how, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

WhatsApp में फोटो डाउनलोड करते ही अकाउंट से उड़ जाएंगे लाखों, खतरनाक स्कैम

मेटा की ओनरशिप वाले प्लेटफॉर्म WhatsApp में इन दिनों एक नई तरह का स्कैम चल रहा है। इसमें यूजर्स की ओर से कोई फोटो डाउनलोड किए जाने के बाद उसपर अटैक हो सकता है।

Thu, 29 May 2025 03:06 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
WhatsApp में फोटो डाउनलोड करते ही अकाउंट से उड़ जाएंगे लाखों, खतरनाक स्कैम

मेसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप का इस्तेमाल दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स करते हैं और भारत में भी इसका बड़ा यूजरबेस है। यही वजह है कि साइबर अटैकर्स नए-नए तरीके आजमाकर यूजर्स को नुकसान पहुंचाते हैं। बीते दिनों जबलपुर में एक मामला सामने आया है, जिसमें 28 साल के युवक के अकाउंट से दो लाख रुपये तब उड़ गए जब उसने वॉट्सऐप पर एक फोटो डाउनलोड किया। वॉट्सऐप इमेज स्कैम इन दिनों नए खतरे के तौर पर उभरा है।

मेटा की ओनरशिप वाले ऐप में किया जा रहा नई तरह का स्कैम एक खास तरह की तकनीक के साथ संभव हुआ है, जिसे स्टेग्नोग्राफी कहा जाता है। इस टेक्निक की मदद से सामान्य सी दिखने वाली फोटोज में मालिशियस कोड छुपाए जा सकते हैं और ये कोड साइबर अपराधियों की यूजर्स के डिवाइसेज तक पहुंचने में मदद करते हैं। एक बार फोटो डिवाइस में डाउनलोड किए जाते ही हैकिंग और अटैक शुरू हो जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:WhatsApp चैट्स डिलीट हो गए तो ना हों परेशान, इन 3 तरीकों से वापस आ जाएंगे

इस वजह से खतरनाक है WhatsApp इमेज स्कैम

नए स्कैम से जुड़ी खतरनाक बात यह है कि यूजर्स को ना तो कोई इंस्टॉलेशन करना होता है और ना ही किसी अनजान लिंक पर क्लिक कर अपनी जानकारी देनी होती है। यूजर्स के लिए वॉट्सऐप में इमेज डाउनलोड करना सामान्य प्रक्रिया है और यही खतरनाक हो सकता है। ज्यादातर एंटीवायरस ऐप्स इस तरह के कोड को डिटेक्ट नहीं कर पाते और इनका पता लगाना या इन्हें फ्लैग करना संभव नहीं।

मालवेयर खतरनाक इसलिए भी है क्योंकि इमेज डाउनलोड करने के बाद यूजर्स तुरंत खतरे में आ जाते हैं। यह ज्यादातर सुरक्षा टूल्स को चकमा दे सकता है और बिना भनक लगे बैंक अकाउंट खाली कियो जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:WhatsApp में बदल जाएगा चैटिंग का अंदाज, अभी यूज करें ऐप का ये खास फीचर

यह है इमेज स्कैम से सुरक्षित रहने का तरीका

सबसे पहले तो वॉट्सऐप में ऑटो-डाउनलोड विकल्प डिसेबल करें, जिससे कोई इमेज या मीडिया फाइल अपने आप डाउनलोड ना हो जाए। आपको सेटिंग्स के स्टोरेज एंड डाटा सेक्शन में मीडिया ऑटो-डाउनलोड ऑप्शन को ऑफ कर देना है। इसके अलावा आप किसी भी अनजान नंबर से आने वाली इमेज डाउनलोड ना करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।