क्या सच में सेफ हैं आपके WhatsApp चैट्स? जानें एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन की सच्चाई Are your whatsapp chats really safe here is the truth about end to end encryption, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

क्या सच में सेफ हैं आपके WhatsApp चैट्स? जानें एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन की सच्चाई

वॉट्सऐप में यूजर्स को बेहतरीन प्राइवेसी और सुरक्षा मिलती है और इसके लिए कंपनी एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन ऑफर कर रही है। आइए समझते हैं कि यह सब्सक्रिप्शन कैसे काम करता है और कितना सुरक्षित है।

Thu, 29 May 2025 04:21 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
क्या सच में सेफ हैं आपके WhatsApp चैट्स? जानें एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन की सच्चाई

WhatsApp भारत के करोड़ों यूजर्स की जिंदगी का बड़ा हिस्सा बन गया है। चाहे दोस्तों से बातचीत हो, ऑफिस के काम हों या फैमिली ग्रुप की चैटिंग, हर बात अब WhatsApp पर होती है। ऐसे में एक सवाल हर किसी के मन में आता है कि क्या हमारी चैट्स वाकई सुरक्षित हैं? आइए इस बारे में आपको विस्तार से बताते हैं और इसका जवाब खोजने की कोशिश करते हैं।

WhatsApp लंबे वक्त से दावा करता रहा है कि वह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है। इसका मतलब यह होता है कि जो भी मेसेज आप भेजते हैं, वह सिर्फ आप और जिसे आपने मेसेज भेजा है, वही पढ़ सकता है। यहां तक कि WhatsApp खुद भी उन चैट्स को नहीं पढ़ सकता। ये टेक किसी मेसेज को इस तरह से कोड करती है कि अगर बीच में कोई उसे ट्रेस कर भी ले, तो वह कुछ समझ ना सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:WhatsApp में फोटो डाउनलोड करते ही अकाउंट से उड़ जाएंगे लाखों, खतरनाक स्कैम

हमेशा एन्क्रिप्टेड नहीं हैं मेसेजेस

सवाल सिर्फ एन्क्रिप्शन तक सीमित नहीं है। जब आप चैट का बैकअप Google Drive या iCloud पर रखते हैं, तो वहां ये एन्क्रिप्शन लागू नहीं होता था। हालांकि अब WhatsApp ने बैकअप को भी एन्क्रिप्ट करने का विकल्प देना शुरू कर दिया है, लेकिन बहुत से लोग इसे एक्टिवेट नहीं करते। ऐसे में अगर कोई आपका Google या Apple अकाउंट हैक कर ले, तो आपकी चैट्स तक पहुंच सकता है।

थर्ड-पार्टी ऐप्स भी सुरक्षित नहीं

इसके अलावा, अगर आप किसी थर्ड पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं या फोन को रूट या जेलब्रेक किया हुआ है, तो आपके चैट्स की सुरक्षा खतरे में आ सकती है। कई बार लोग खुद ही ऐसे ऐप्स को एक्सेस देने लगते हैं जिन्हें नहीं देना चाहिए, और फिर उनकी प्राइवसी खतरे में पड़ जाती है।

अनजान ग्रुप का हिस्सा ना बनें आप

एक और बड़ा पहलू है- ग्रुप चैट्स। ग्रुप में मौजूद हर सदस्य को आपकी भेजी गई चैट मिलती है। अगर किसी एक व्यक्ति का फोन भी असुरक्षित है, तो आपकी जानकारी लीक हो सकती है। इसी वजह से यह जरूरी हो जाता है कि आप यह सोच-समझकर तय करें कि किस ग्रुप में क्या शेयर करना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:WhatsApp चैट्स डिलीट हो गए तो ना हों परेशान, इन 3 तरीकों से वापस आ जाएंगे

WhatsApp पर चैटिंग करते वक्त सावधान रहना जरूरी है। इसके अलावा टू-स्टेप वेरिफिकेशन (Two-step verification) को इनेबल करें, बैकअप एन्क्रिप्शन को ऑन करें और अनजान लोगों से मिले मेसेज या फाइल को बिना सोचे-समझे ना ओपेन करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।