WhatsApp यूजर्स के पास मौका! सबसे पहले मिलेगा लेटेस्ट फीचर्स का फायदा WhatsApp Introduces In-App Early Access to Upcoming Features for Select Users Here is how to get it, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

WhatsApp यूजर्स के पास मौका! सबसे पहले मिलेगा लेटेस्ट फीचर्स का फायदा

WhatsApp अब कुछ यूजर्स को ऐप के अंदर से ही आने वाले फीचर्स का अर्ली एक्सेस दे रहा है, जिससे बीटा प्रोग्राम जॉइन करना आसान हो गया है। हालांकि यह फीचर अभी सीमित यूजर्स के लिए है।

Tue, 20 Jan 2026 03:02 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
WhatsApp यूजर्स के पास मौका! सबसे पहले मिलेगा लेटेस्ट फीचर्स का फायदा

मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp अपने यूजर्स को नए फीचर्स का फायदा जल्दी देने के तरीके में बड़ा बदलाव कर रहा है। अब तक WhatsApp के बीटा फीचर्स इस्तेमाल करने के लिए Google Play Store के जरिए बीटा प्रोग्राम में एनरोल होना जरूरी था, जहां सिर्फ लिमिटेड स्लॉट उपलब्ध रहते थे। वहीं, अब कंपनी कुछ ऐसे यूजर्स को भी सीधे बीटा फीचर्स दे रही है, जो आधिकारिक रूप से बीटा प्रोग्राम का हिस्सा नहीं हैं।

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp का नया Android अपडेट (वर्जन 2.26.2.11), जो Google Play Store पर उपलब्ध है, यूजर्स को ऐप के भीतर ही ‘Early access to features’ का विकल्प दिखा रहा है। इसका मतलब यह है कि यूजर्स अब सीधे WhatsApp की सेटिंग्स से आने वाले फीचर्स को बिना किसी थर्ड-पार्टी APK या लंबे इंतजार के पहले आजमा सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:WhatsApp में GIFs का बड़ा बदलाव: नया होने वाला है आपका चैटिंग एक्सपीरियंस

कैसे काम करता है यह फीचर?

फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को WhatsApp की सेटिंग्स में जाकर ‘Early access to features’ विकल्प ढूंढना होगा। यहां से वे यह तय कर सकते हैं कि उन्हें बीटा फीचर्स का अर्ली एक्सेस चाहिए या नहीं। खास बात यह है कि अगर यूजर को बीटा वर्जन में दिक्कतें महसूस होती हैं, तो वे इस ऑप्शन को कभी भी बंद कर सकते हैं और पुराने एक्सपीरियंस पर लौट सकते हैं।

किन यूजर्स को मिल रहा है फायदा?

फिलहाल यह फीचर सभी के लिए उपलब्ध नहीं है। WhatsApp इसे चुनिंदा लोगों के लिए रोलआउट कर रहा है, जिसमें कुछ नॉन-बीटा यूजर्स और कुछ मौजूदा बीटा टेस्टर्स शामिल हैं। यानी अगर आपके फोन में यह विकल्प अभी नहीं दिख रहा है, तो संभव है कि आने वाले अपडेट्स में यह आपको भी मिल जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Aadhaar on WhatsApp: अब वॉट्सएप पर मिलेगा आधार, जानिए डाउनलोड का तरीका

हालांकि, इस नए सिस्टम में एक खामी भी सामने आई है। कुछ यूजर्स ने रिपोर्ट किया है कि जैसे ही वे ‘Early access to features’ का टॉगल ऑन करते हैं, WhatsApp उसे तुरंत अपने आप ऑफ कर देता है। इस बग का फिलहाल कोई सीधा सॉल्यूशन नहीं है और यूजर्स को WhatsApp के अगले अपडेट का इंतजार करना पड़ सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।