Aadhaar PVC Card क्या है? कैसे है ओरिजनल आधार से अलग? जानें बनवाने का तरीका What is Aadhaar PVC Card and How Is It Different from the Original Aadhaar Card, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Aadhaar PVC Card क्या है? कैसे है ओरिजनल आधार से अलग? जानें बनवाने का तरीका

Aadhaar PVC Card, UIDAI की ओर से जारी आधार कार्ड का मजबूत और प्लास्टिक वर्जन है। यह दिखने में ATM कार्ड जैसा होता है और ओरिजिनल आधार जितना ही वैलिड माना जाता है।

Tue, 6 Jan 2026 07:03 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Aadhaar PVC Card क्या है? कैसे है ओरिजनल आधार से अलग? जानें बनवाने का तरीका

आधार कार्ड आज सबसे जरूरी सरकारी डॉक्यूमेंट्स में से एक बन चुका है। सरकारी योजनाओं का फायदा लेना हो, बैंकिंग सेवाएं चाहिए हों या फिर मोबाइल सिम का वेरिफिकेशन कराना हो, हर जगह आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। पहले आधार कार्ड सिर्फ कागज का मिलता था, जिसे संभालकर रखना कई बार मुश्किल हो जाता था। दिक्कत को ध्यान में रखकर UIDAI ने Aadhaar PVC Card की शुरुआत की। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

Aadhaar PVC Card दरअसल आधार कार्ड का प्लास्टिक वर्जन है, जिसे PVC मटेरियल से तैयार किया जाता है। इसका साइज ATM या डेबिट कार्ड जैसा होता है, जिससे इसे वॉलेट में रखना बेहद आसान हो जाता है। UIDAI इसे आधिकारिक रूप से जारी करता है और इसके लिए केवल 75 रुपये की फीस ली जाती है, जिसमें GST और स्पीड पोस्ट चार्ज भी शामिल होते हैं।

क्या ओरिजनल और PVC आधार कार्ड में अंतर है?

Aadhaar PVC Card और ओरिजिनल आधार कार्ड में कोई अंतर नहीं होता। PVC कार्ड पर भी व्यक्ति का नाम, आधार नंबर, जन्मतिथि, जेंडर, फोटो और पता लिखा होता है। इसके साथ ही कार्ड में एक सिक्योर QR कोड दिया जाता है, जिसकी मदद से आधार की जानकारी को डिजिटल तरीके से तुरंत वेरिफाइ किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹3000 से कम में बेस्ट डील! आपके कमरे की दीवार बन जाएगी बड़ा सा Smart TV

सिक्योरिटी फीचर्स के चलते खास है PVC आधार कार्ड

प्लास्टिक के Aadhaar PVC Card को इसके एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स खास बनाते हैं। इसमें होलोग्राम, माइक्रो टेक्स्ट, घोस्ट इमेज और एम्बॉस्ड आधार लोगो जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। कार्ड पर प्रिंट डेट और इश्यू डेट भी दी जाती है, जिससे इसके रियल होने को आसानी से वेरिफाइ किया जा सकता है। इन फीचर्स के चलते PVC आधार कार्ड ज्यादा सेफ माना जाता है।

अगर ओरिजिनल आधार कार्ड से तुलना करें तो सबसे बड़ा फर्क इसकी मजबूती में देखने को मिलता है। कागज वाला आधार कार्ड फट सकता है या पानी से खराब हो सकता है, जबकि Aadhaar PVC Card वाटरप्रूफ होता है और लंबे समय तक चलता है। रोजमर्रा के इस्तेमाल और पॉकेट में सेफ रखने के लिए यह बेहतर साबित होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौका! Motorola फोन पर ₹12 हजार रुपये की छूट; ₹20 हजार से कम में बेस्ट डील

सभी जगह पूरी तरह वैध है Aadhaar PVC Card

कई लोगों के मन में यह सवाल होता है कि क्या Aadhaar PVC Card हर जगह मान्य है और स्वीकार किया जाता है। तो हां! UIDAI के अनुसार, PVC आधार कार्ड पूरी तरह वैध है और इसे पहचान के प्रूफ के तौर पर इसे हर जगह स्वीकार किया जाता है। बैंक, सरकारी दफ्तर, KYC प्रोसेस, सिम कार्ड वेरिफिकेशन जैसे सभी कामों में इसे बिना किसी परेशानी के यूज किया जा सकता है।

आप ऐसे बनवा सकते हैं अपना PVC आधार कार्ड

Aadhaar PVC Card बनवाने की प्रक्रिया भी काफी आसान है। इसके लिए किसी आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं होती। UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधार नंबर या VID के जरिए ऑनलाइन आवेदन और पेमेंट किया जा सकता है। OTP वेरिफिकेशन और ऑनलाइन भुगतान के बाद यह कार्ड स्पीड पोस्ट के माध्यम से सीधे आपके रजिस्टर्ड एड्रेस पर भेज दिया जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।