₹3000 से कम में बेस्ट डील! आपके कमरे की दीवार बन जाएगी बड़ा सा Smart TV Smart Projector under 3000 rupees on Amazon Offering advanced smart TV like features, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

₹3000 से कम में बेस्ट डील! आपके कमरे की दीवार बन जाएगी बड़ा सा Smart TV

नए साल के मौके पर बड़ी स्क्रीन पर मूवीज या क्रिकेट घर बैठे देखना हो तो स्मार्ट प्रोजेक्टर अच्छा विकल्प बन सकता है। हम 3000 रुपये से कम में प्रोजेक्टर डील सामने लेकर आए हैं।

Mon, 29 Dec 2025 02:53 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

सम्बंधित सुझाव

₹3000 से कम में बेस्ट डील! आपके कमरे की दीवार बन जाएगी बड़ा सा Smart TV

नया Smart TV घर लाना चाहते हैं और बजट कम है तो स्मार्ट प्रोजेक्टर्स आपके लिए परफेक्ट चॉइस बन सकते हैं। अगर आपको लगता है कि इसके लिए बड़ी रकम खर्च करनी होगी तो आप गलत हैं। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर Smart Projector अब 3000 रुपये से भी कम कीमत पर मिल रहा है। इस कीमत पर आप घर की किसी दीवार को ही स्मार्ट टीवी में बदल सकते हैं।

सम्बंधित सुझाव

स्मार्ट प्रोजेक्टर की खासियत यह है कि इसमें 4K क्वॉलिटी तक स्ट्रीमिंग का विकल्प मिलता है और डुअल बैंड WiFi सपोर्ट दिया गया है। इसे 180 डिग्री तक घुमाया जा सकता है इसमें ऑटो-कीस्टोन करेक्शन सपोर्ट मिलता है। 300ansi लूमेन्स ब्राइटनेस के चलते इसे आउटडोर भी यूज किया जा सकता है। साथ ही स्क्रीन मिररिंग फीचर भी डिवाइस का हिस्सा है।

सम्बंधित सुझाव

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सबसे बड़ा मौका! 20 हजार रुपये से कम में 55 इंच स्क्रीन वाला बड़ा Smart TV

सस्ते में मिल रहा है Smart Projector

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर खास डिस्काउंट के बाद Smart Projector with Android 11 HD Projector 1080P 4K केवल 2,999 रुपये कीमत पर लिस्टेड है। कैशबैक ऑफर के अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड्स से पेमेंट करने की स्थिति में 10 प्रतिशत तक एक्सट्रा छूट मिल रही है। ऑफर्स के बाद इसका इफेक्टिव प्राइस करीब 2700 रुपये से भी कम रह जाएगा।

ऐसे हैं Smart Projector के स्पेसिफिकेशंस

नया WiFi 6 Wireless Smart Projector फास्ट और भरोसेमंद वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ बेहतरीन प्रोजेक्शन एक्सपीरियंस देता है, जिसमें 5 सेकंड के अंदर स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य डिवाइस कनेक्ट हो जाते हैं। 4K सपोर्ट के साथ 1080p फुल HD आउटपुट, ऑटोमैटिक कीस्टोन करेक्शन और 40 से 130 इंच तक की बड़ी स्क्रीन इसे मूवी, गेमिंग और प्रेजेंटेशन के लिए परफेक्ट बनाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौका! ₹7000 से कम में 32 इंच स्क्रीन वाला Smart TV, धाकड़ 20W साउंड आउटपुट

Bluetooth 5.0 और इन-बिल्ट स्पीकर सिनेमैटिक ऑडियो का एक्सपीरियंस कराते हैं, जबकि 180 डिग्री रोटेटेबल डिजाइन और HDMI, USB व 3.5mm ऑडियो पोर्ट जैसे ऑप्शंस इसे घर, ऑफिस, पार्टी और ट्रैवल के लिए एक ऑल-राउंडर पोर्टेबल प्रोजेक्टर बनाते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।