मौका! Motorola फोन पर ₹12 हजार रुपये की छूट; ₹20 हजार से कम में बेस्ट डील
धांसू फीचर्स वाले Motorola Edge 50 Pro को लॉन्च के समय 36,000 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया था, अब Amazon पर भारी डिस्काउंट के साथ 24,000 रुपये से कम में मिल रहा है। प्रीमियम डिस्प्ले, 125W फास्ट चार्जिंग और दमदार कैमरा के साथ यह लिमिटेड टाइम डील है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

अगर आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो प्रीमियम डिजाइन, बड़े डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग के साथ आता है, तो मौजूदा कीमत पर Motorola Edge 50 Pro एक धाकड़ डील बन सकता है। इस डिवाइस पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डिस्काउंट का फायदा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर दिया जा रहा है, जहां फोन लॉन्च प्राइस के मुकाबले 12 हजार रुपये तक सस्ता मिल रहा है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Motorola Edge 50 Pro को भारत में 35,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अब Amazon पर इसका 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट केवल 23,985 रुपये में मिल रहा है। यानी लॉन्च प्राइस के मुकाबले सीधे 12 हजार रुपये से ज्यादा की छूट दी गई है। फोन पर अन्य बैंक ऑफर्स का फायदा ग्राहक अलग से ले सकते हैं, जिसके बाद यह और भी वैल्यू डील बन जाएगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
एक्सचेंज ऑफर से और घट सकती है कीमत
अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो एक्सचेंज ऑफर इस डील को और ज्यादा फायदेमंद बना सकता है। एक्सचेंज के साथ 22,500 रुपये तक का फायदा मिल सकता है, हालांकि असली वैल्यू पुराने फोन की हालत और मॉडल पर निर्भर करेगी।
ऐसे हैं Motorola फोन के स्पेसिफिकेशंस
Motorola Edge 50 Pro का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट इसका 6.7 इंच का कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है। 1.5K रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ यह स्क्रीन वीडियो देखने और गेमिंग दोनों के लिए शानदार अनुभव देती है। इसमें Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर के अलावा 4500mAh बैटरी दी गई है, जो 125W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।मो
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा, 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 3x ऑप्टिकल जूम ऑफर करता है। वहीं, 50MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग को शार्प और डीटेल्ड बनाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन

Black Beauty









