खुशखबरी! रेलवे का नया नियम लागू, अब UDID कार्ड से मिल जाएगी खास कोच में सीट, सफर होगा आसान Indian Railways New Rule UDID Card Holders Get Seats in Special Coaches Travel Made Easier check details, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

खुशखबरी! रेलवे का नया नियम लागू, अब UDID कार्ड से मिल जाएगी खास कोच में सीट, सफर होगा आसान

Indian Railway ने दिव्यांग यात्रियों के लिए नए नियम लागू किए हैं। अब UDID कार्ड रखने वाले यात्री मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर कर सकेंगे। UDID कार्ड के जरिए अब उन्हें ट्रेन में सफर करने के लिए ज्यादा आसानी और सुविधा मिलेगी।

Wed, 22 April 2026 11:24 AMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
खुशखबरी! रेलवे का नया नियम लागू, अब UDID कार्ड से मिल जाएगी खास कोच में सीट, सफर होगा आसान

भारतीय रेलवे ने स्पेशली डिसऐबल के लिए एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। नए रूल के आने से ट्रेन में सफर करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा। नए नियम के अनुसार, जिन यात्रियों के पास वैध UDID (Unique Disability ID) कार्ड है, वे अब मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के अनारक्षित दिव्यांगजन कोच में यात्रा कर सकते हैं। पहले कई बार दस्तावेजों को लेकर कन्फ्यूजन होता था, लेकिन अब रेलवे ने साफ कर दिया है कि UDID कार्ड ही पर्याप्त पहचान के रूप में मान्य होगा। इससे दिव्यांग यात्रियों को बिना किसी परेशानी के सफर करने में मदद मिलेगी। ऐसे यात्रियों को अलग से सुविधा वाले कोच में जगह मिलेगी, जिससे उन्हें भीड़-भाड़ से राहत मिलेगी और सफर आरामदायक बनेगा।

इन यात्रियों को मिलेगा फायदा

ट्रेन में मिलने वाली यह सुविधा उन सभी यात्रियों को मिलेगी जो दिव्यांग श्रेणी में आते हैं और जिनके पास सरकार द्वारा जारी UDID कार्ड है। इसके अलावा, जिन यात्रियों को रेलवे की तरफ से किराए में छूट (concession) मिलती है, उन्हें भी इन कोच में यात्रा करने की अनुमति होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Oppo का नया फोटोग्राफी किंग लॉन्च, 200MP + 200MP कैमरा, IP69 वॉटरप्रूफ रेटिंग

किन कोच में कर सकेंगे सफर?

दिव्यांग यात्रियों के लिए ट्रेन में खास कोच बनाए जाते हैं, जिन्हें SLRD और LSLRD कहा जाता है। इन कोचों में अलग से जगह और सुविधाएं दी जाती हैं, ताकि दिव्यांग यात्रियों को सफर के दौरान किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

जरूरी शर्तें क्या हैं?

सबसे जरूरी बात यह है कि यात्री के पास वैध UDID कार्ड और वैलिड टिकट होना चाहिए। बिना टिकट यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। रेलवे ने यह भी साफ किया है कि जो लोग गलत तरीके से दिव्यांग कोच में सफर करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रेलवे के नए रूल मकसद असली जरूरतमंद यात्रियों को ही इन सुविधाओं का लाभ मिल सके।

IRCTC से टिकट बुक करने पर भी मिलता है कंसेशन

अगर आपके पास UDID कार्ड है, तो Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) के जरिए टिकट बुक करते समय आपको काफी आसानी।

Step 1: सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट या ऐप खोलें और अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें। अगर आपका अकाउंट नहीं है, तो पहले रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है।

Step 2: लॉगिन करने के बाद “My Account” या “My Profile” सेक्शन में जाएं। यहां आपको अपनी पर्सनल डिटेल्स मैनेज करने का ऑप्शन मिलेगा।

Step 3: अब “Master List” सेक्शन में जाकर नया पैसेंजर जोड़ें। यहां आपको अपना नाम, उम्र और बाकी जानकारी भरनी होगी। सबसे जरूरी बात यहां “Divyang” या “Person with Disability” का ऑप्शन चुनें और अपना UDID कार्ड नंबर डालें।

Step 4: UDID कार्ड की डिटेल्स वेरिफाई की जाती हैं। एक बार वेरिफिकेशन हो जाने के बाद आपका प्रोफाइल तैयार हो जाता है और हर बार डिटेल डालने की जरूरत नहीं पड़ती।

अब जब भी आप टिकट बुक करेंगे और Master List से उस पैसेंजर को चुनेंगे, तो सिस्टम खुद ही आपको संबंधित concession (छूट) और सुविधा वाले कोच के ऑप्शन दिखा देगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।