WhatsApp पर एक झटके में पढ़ें सभी पेंडिंग मैसेज, बस एक क्लिक में होगा काम, समय बचाएगी यह ट्रिक want to read all unread and pending whatsapp messages at once check this trick, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

WhatsApp पर एक झटके में पढ़ें सभी पेंडिंग मैसेज, बस एक क्लिक में होगा काम, समय बचाएगी यह ट्रिक

WhatsApp पर दिनभर में सैकड़ों मैसेज आते हैं। कुछ काम के होते हैं, तो कुछ फालतू भी रहते हैं। अगर आप फालतू मैसेज पढ़ने में अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहते, तो आपके लिए एक धांसू ट्रिक है, जिससे आपके एक ही क्लिक में सारे पेंडिंग मैसेज रीड हो जाएंगे।

Thu, 23 April 2026 10:05 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
WhatsApp पर एक झटके में पढ़ें सभी पेंडिंग मैसेज, बस एक क्लिक में होगा काम, समय बचाएगी यह ट्रिक

दुनियाभर में WhatsApp के लगभग 3.3 बिलियन (330 करोड़) मंथली एक्टिव यूजर्स हैं, अकेले भारत में ही वॉट्सऐप के मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या लगभग 53.5 से 60 करोड़ के बीच है। आज के समय में शायद ही कोई ऐसा हो जो वॉट्सऐप यूज न करता हो। बातचीत करना हो, फोटो भेजना हो या फिर किसी को जरूरी डॉक्यूमेंट भेजना हो, ऐसे सभी कामों के लिए सबसे पहले वॉट्सऐप की ही याद आती है। यह कहना गलत नहीं होता इस ऐप ने अपनों की बीच की दूरियां भी खत्म कर दी है। अब कोई विदेश में ही क्यों न हो, याद आए तो तुरंत वॉट्सऐप पर वॉयस और वीडियो कॉल कर लीजिए। आज हम आपको वॉट्सऐप के एक ऐसे फीचर के बारे में बता रहे हैं, जिसपर कई लोगों का ध्यान ही नहीं गया होगा, भले ही वे दिनभर वॉट्सऐप पर एक्टिव रहते हों। आप केवल एक क्लिक से सारे मैसेज रीड कर सकते हैं। चलिए बताते हैं कैसे...

हर दिन वॉट्सऐप पर सैकड़ों मैसेज आते हैं। कुछ काम के होते हैं, तो कुछ गैर जरूरी भी होते हैं। सारे मैसेज को एक-एक कर पढ़ाना हर किसी के लिए मुश्किल है। बिजी शेड्यूल होने के कारण हम अक्सर कई वॉट्सऐप मैसेज मिस कर देते हैं, जिससे बहुत सारे अनरीड (unread) मैसेज इकट्ठा हो जाते हैं। जब तक इन्हें पढ़ न लो, तब तक ये ग्रीन कलर में चमकते रहते हैं, जो कई लोगों के लिए काफी परेशान करने वाले हो जाते हैं। कई लोग दिनभर वॉट्सऐप पर फालतू रील्स शेयर करते रहते हैं, जो किसी काम के नहीं होते, लेकिन जब तक उस चैट को खोलकर देख न लें, तब तक चैट लिस्ट में अनरीड मैसेज नंबर के साथ दिखाई देते रहेंगे। इससे कई लोगों का ध्यान भंग हो जाता है। अच्छी बात यह है कि आप इन्हें एक झटके में रीड कर सकते हैं वो भी बिना चैट खोले। जानना चाहते हैं कैसे, तो चलिए बताते हैं…

अगर आप लैपटॉप/डेस्कटॉप पर वॉट्सऐप चला रहे हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:

अगर आप लैपटॉप/डेस्कटॉप पर वॉट्सऐप चला रहे हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:

स्टेप 1: क्रोम या किसी भी अन्य ब्राउजर पर अपने WhatsApp Web पर लॉगइन करें।

स्टेप 2: अपनी चैट्स के टॉप राइट-कॉर्नर में मौजूद तीन डॉट्स पर क्लिक करें।

स्टेप 3: यहां 'Mark all as Read' पर क्लिक करें।

स्टेप 4: इससे WhatsApp Web पर दिखाई दे रही आपके सभी पेंडिंग मैसेज एक बार में रीड हो जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CBSE 12th Result 2026: वेबसाइट डाउन हो जाए तो घबराएं नहीं, इन 4 तरीकों से देखें

अगर आप स्मार्टफोन पर वॉट्सऐप चला रहे हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:

स्टेप 1: अपने स्मार्टफोन पर WhatsApp खोलें।

स्टेप 2: ऊपर राइट कॉर्नर परद दिखाई दे रहे तीन डॉट्स पर क्लिक करें।

स्टेप 3: वहां आपको 'Read all' का एक ऑप्शन दिखेगा।

स्टेप 4: 'Read all' पर क्लिक करें।

स्टेप 5: इससे आपके सभी पेंडिंग WhatsApp मैसेज एक बार में रीड हो जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG यूजर्स ध्यान दें: घर पर ज्यादा सिलेंडर रखे तो कटेगा कनेक्शन, लगेगा जुर्माना

आर्काइव चैट्स पर काम नहीं करेगी ट्रिक

यह फीचर उन लोगों का काफी समय बचाने में मदद करता है, जिनका वॉट्सऐप हमेशा मैसेज से भरा रहता है। एक-एक कर इन सभी मैसेज को पढ़ना का काम काफी समय लेने वाला हो सकता है। अगर आपको लगता है कि आप सभी जरूरी मैसेज पढ़ चुके हैं और जो मैसेंज पेंडिंग दिखाई दे रहे हैं, वो फालतू हैं किसी काम के नहीं हैं, तो आप सभी को रीड करने के लिए यह ट्रिक अपना सकते हैं। जो लोग चाहते हैं कि उनका वॉट्सऐप उन हरी बिंदियों के बिना साफ-सुथरा दिखे, उनके लिए यह फीचर बहुत मददगार हो सकता है। हालांकि, यह फीचर आर्काइव (Archived) किए गए मैसेज पर काम नहीं करेगा। इसलिए, अगर आपने कुछ चैट आर्काइव कर रखी हैं, तो उन चैट्स के पेडिंग मैसेज हरी बिंदियों के साथ चमकते दिखाई देंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।