7200mAh बैटरी वाला धांसू 5G फोन लाया वीवो, 16 मार्च से पहले खरीदा तो मिलेगा ₹2500 कैशबैक
Vivo Y51 Pro 5G Launched in India: वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन के तौर पर भारतीय बाजार में Vivo Y51 Pro 5G को लॉन्च कर दिया है। फोन की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। कंपनी ग्राहकों को 2500 रुपये का कैशबैक दे रही है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

Vivo Y51 Pro 5G Launched in India: वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन के तौर पर भारतीय बाजार में Vivo Y51 Pro 5G को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे दो कलर ऑप्शन और दो स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के साथ बाजार में उतारा है। कंपनी ग्राहकों को 2500 रुपये का कैशबैक भी दे रही है। अगर आप कम बजट में दमदार बैटरी और कैमरे वाला फोन तलाश रहे हैं, तो यह आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। यह फोन दिखने में भी बेहद खूबसूरत है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का मेन कैमरा है। फोन शक्तिशाली मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7000-सीरीज के चिपसेट से लैस है और खास बात यह है कि फोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। फोन में बड़ा और स्मूद डिस्प्ले भी है। चलिए जानते हैं इसकी कीमत, ऑफर और खासियत के बारे में...
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Vivo Y51 Pro 5G की कीमत और ऑफर
भारत में Vivo Y51 Pro 5G की कीमत बेस वेरिएंट के लिए 24,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। दूसरी ओर, इसके टॉप-ऑफ-द-लाइन 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है। कंपनी उन ग्राहकों को 2,500 रुपये तक का कैशबैक दे रही है जो 16 मार्च से पहले यह फोन खरीदते हैं। यह फोन भारत में 11 मार्च को Flipkart और वीवो इंडिया के ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसे दो कलर ऑप्शन्स - Festive Red और Noble Gold में लॉन्च किया है, दोनों ही दिखने में बेहद खूबसूरत हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

चलिए एक नजर डालते हैं Vivo Y51 Pro 5G की खासियत पर:
बड़ा डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर
नया Vivo Y51 Pro 5G स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है और यह Android 16 पर बेस्ड ओरिजनओएस 6 पर चलता है। इसमें 6.75-इंच की एलसीडी स्क्रीन लगी है, जो 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट और 83 प्रतिशत NTSC कवरेज देती है। इस फोन में पीछे की तरफ कम्पोजिट प्लास्टिक पैनल लगा है। टेक कंपनी का दावा है कि नया Vivo Y51 Pro 5G धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है। यह फोन 4 एनएम ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360-टर्बो चिपसेट से लैस है। इस चिपसेट चार परफॉर्मेंस कोर हैं, जो 2.5 गीगाहर्ट्ज की पीक क्लॉक स्पीड देते हैं, और चार एफिशिएंसी कोर हैं जो 2.0 गीगाहर्ट्ज पर क्लॉक किए गए हैं। इस नए स्मार्टफोन में 8GB LPDDR4x रैम और 256GB तक की UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए दमदार कैमरे
कैमरे की बात करें तो, नए Vivo Y51 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/2.0 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सेल का सेकेंडरी कैमरा लगा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, इस फोन में f/2.05 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। यह फोन 4K रिजॉल्यूशन तक के वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है।

फास्ट चार्जिंग के साथ तगड़ी बैटरी
फोन में तगड़ी बैटरी दी गई है। नए Vivo Y51 Pro 5G में 7,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5G, 4G, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ-साथ जीपीएस, बेईदौ, ग्लोनास, गैलीलियो और क्यूजेडएसएस का सपोर्ट मिलता है। इसमें सुरक्षा के लिए एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास, जायरोस्कोप और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे सेंसर दिए गए हैं। 219 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन 166.6x78.4x8.39 एमएम है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन

8GB/12GB RAM






