200MP कैमरे वाला धांसू फोन लाया शाओमी, साथ 20 हजार की फोटोग्राफी किट FREE, इतनी है कीमत xiaomi 17 ultra and xiaomi 17 launched in india with upto 200mp camera check price, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

200MP कैमरे वाला धांसू फोन लाया शाओमी, साथ 20 हजार की फोटोग्राफी किट FREE, इतनी है कीमत

Xiaomi ने आखिरकार अपने Xiaomi 17 Series स्मार्टफोन्स को भारत में लॉन्च कर दिया है। सीरीज में दो धांसू स्मार्टफोन मॉडल Xiaomi 17 and Xiaomi 17 Ultra शामिल हैं। अल्ट्रा मॉडल सीरीज का सबसे प्रीमियम फोन है और यह 200 मेगापिक्सेल कैमरे के साथ आता है।

Wed, 11 March 2026 12:36 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
200MP कैमरे वाला धांसू फोन लाया शाओमी, साथ 20 हजार की फोटोग्राफी किट FREE, इतनी है कीमत

Xiaomi ने आखिरकार अपने Xiaomi 17 Series स्मार्टफोन्स को भारत में लॉन्च कर दिया है। सीरीज में दो धांसू स्मार्टफोन मॉडल Xiaomi 17 and Xiaomi 17 Ultra शामिल हैं। अल्ट्रा मॉडल सीरीज का सबसे प्रीमियम फोन है और यह 200 मेगापिक्सेल कैमरे के साथ आता है। कंपनी अल्ट्रा मॉडल के साथ 20,000 रुपये की प्रोफेशनल फोटोग्राफी किट भी मुफ्त दे रही है। अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं और DSLR जैसे तस्वीरें लेने वाला फोन तलाश रहे हैं, तो यह एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। शाओमी का दावा है कि शाओमी 17 अल्ट्रा फोन दुनिया का पहला ऐसा फोन है जिसमें Leica का 1-इंच LOFIC सेंसर लगा है। इस फोन में Leica-ट्यून्ड क्वाड रियर कैमरा यूनिट भी दी गई है। इस फोन में ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट लगा है। चलिए एक-एक कर जानते हैं इन दोनों फोन की कीमत और खासियत के बारे में सबकुछ...

Xiaomi 17 Ultra की कीमत और ऑफर

भारत में Xiaomi 17 Ultra की कीमत बेस वेरिएंट के लिए 1,39,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 16GB रैम और 512GB स्टोरेज मिलता है। कंपनी SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदी करने पर 10,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है। अर्ली बर्ड पीरियड के दौरान, जो 13 मार्च से शुरू होकर 17 मार्च तक चलेगा, ग्राहक 19,999 रुपये की कीमत वाली Xiaomi Professional Photography Kit Pro मुफ्त में पा सकते हैं। यह फोन भारत में 18 मार्च से अमेजन और शाओमी इंडिया के ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन ब्लैक और व्हाइट कलर्स में उपलब्ध है।

Xiaomi 17 की कीमत और ऑफर

भारत में Xiaomi 17 की कीमत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 89,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि इसके 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये है। यह फोन ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है और 13 मार्च से Xiaomi India की वेबसाइट, Amazon और चुनिंदा रिटेल स्टोर के जरिए खरीदा जा सकेगा। 13 मार्च से 17 मार्च तक चलने वाले 'अर्ली बर्ड' ऑफर के तहत, खरीदार 512GB वेरिएंट को 256GB मॉडल की कीमत पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा, शाओमी इस फोन की खरीद पर 9,999 की कीमत वाला 'फोन डैमेज प्रोटेक्शन प्लान' भी मुफ्त दे रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG की किल्लत से मचा हड़कंप! गैस छोड़ Induction खरीद रहे लोग, देखें लिस्ट
xiaomi 17 ultra and xiaomi 17 launched

Xiaomi 17 Ultra की खासियत

शाओमी 17 अल्ट्रा डुअल सिम फोन है जो शाओमी के Android 16 प बेस्ड हाइपरओएस 3 पर चलता है। इस फोन में 6.9-इंच का शाओमी हाइपरआरजीबी (1,200x2,608 पिक्सेल) OLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 300Hz तक का टच सैंपलिंग रेट, 3500 nits तक की पीक ब्राइटनेस, DCI-P3 कलर गैमट, HDR+ कंटेंट सपोर्ट, डोल्बी विजन और शाओमी शील्ड ग्लास 3.0 प्रोटेक्शन मिलता है। इस स्क्रीन में वेट टत टेक्नोलॉजी भी है, जिससे यूजर्स गीली या नम उंगलियों से भी फोन को आसानी से चला सकते हैं। इसके साथ ही इसमें TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट, फ्लिकर-फ्री और सर्कैडियन-फ्रेंडली सर्टिफिकेशन्स भी मिलते हैं।

शाओमी 17 अल्ट्रा को Qualco एमएम का 3 एनएम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट है, जिसमें दो परफॉर्मेंस कोर हैं जो 4.6 गीगाहर्ट्ज की पीक क्लॉक स्पीड देते हैं और छह एफिशिएंसी कोर हैं जो 3.62 गीगाहर्ट्ज पर क्लॉक किए गए हैं। इसमें 16GB LPDDR5x रैम, 512GB UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज, एक एड्रेनो जीपीयू और Qualco एमएम AI इंजन भी है। दावा किया गया है कि यह धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग के साथ आएगा।

कैमरे की बात करें तो, शाओमी 17 अल्ट्रा में Leica-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50-मेगापिक्सेल (f/1.67) का मेन शूटर है, जिसमें 1-इंच का लाइट फ्यूजन 1050L सेंसर, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) और 23 एमएम के बराबर फोकल लेंथ मिलती है। इसके अलावा, इसमें 200-मेगापिक्सेल का टेलीफोटो कैमरा भी है, जिसमें 1/1.4-इंच का सैमसंग HPE सेंसर, OIS, f/2.39 से f/2.96 का अपर्चर और 120x तक डिजिटल जूम की क्षमता है। आखिर में, इस फोन में 50-मेगापिक्सेल (f/2.2) का अल्ट्रावाइड कैमरा भी दिया गया है, जिसमें 1/2.75-इंच का सैमसंग JN5 सेंसर और 115-डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू मिलता है।

शाओमी का नया फोन सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए सामने की तरफ 50-मेगापिक्सेल (f/2.2) कैमरे से लैस है, जिसमें 1/2.87-इंच का OV50M सेंसर और 90-डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू है। शाओमी 17 अल्ट्रा के पीछे के कैमरे 8K/30 fps पर वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम हैं। सुरक्षा के लिए इस फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और AI फेस लॉक भी दिया गया है।

शाओमी 17 अल्ट्रा में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE,वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6, एनएफसी, जीपीएस, गैलीलियो, ग्लोनास, बेइदोउ, क्यूजेडएसएस और नाविक जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। इसमें प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, ई-कम्पास और IR ब्लास्टर जैसे सेंसर भी दिए गए हैं। 219 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन 162.9x77.6x8.29 एमएम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सस्ते में खरीदें बड़ा Smart TV, Flipkart सेल में बंपर ऑफर; ₹6499 से शुरू टीवी
xiaomi 17 ultra and xiaomi 17 launched

Xiaomi 17 की खासियत

शाओमी 17 में 6.3-इंच का CrystalRes OLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2,656x1,220 और एडाप्टिव रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक है। यह पैनल 300 हर्ट्ज तक के टच सैंपलिंग रेट और 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें DCI-P3 कलर कवरेज, 12-बिट कलर डेप्थ, HDR10+ और डोल्बी विजन सपोर्ट मिलता है; साथ ही, लो ब्लू लाइट, बिना झिलमिलाहट के ऑपरेशन और आंखों के लिए आरामदायक व्यूइंग के लिए इसे TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन भी मिला है।

इस फोन में 3 एनएम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर लगा है, जिसके साथ एड्रेनो जीबपीयू और क्वालकॉम AI इंजन भी दिया गया है। इसमें 16GB तक की LPDDR5x रैम और 512GB तक की UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है। कंपनी ने शाओमी 17 में अपना 3D IceLoop कूलिंग सिस्टम भी लगाया है, ताकि ज्यादा काम करने पर फोन ज्यादा गर्म न हो। यह Android 16 पर बेस्ड शाओमी HyperOS 3 के साथ आता है और इसमें कंपनी का नया HyperAI suite भी शामिल है। इस सुइट में AI राइटिंगस, AI स्पीच रिकॉग्निशन, AI इंटरप्रेटर, AI सर्च, AI डायनामिक वॉलपेपर और गूगल जेमिनी के साथ सर्कल टू सर्च जैसे टूल्स मिलते हैं।

कैमरे की बात करें तो, शाओमी 17 में Leica-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें Su एमएमilux लेंस लगे हैं। इसमें 1/1.31-इंच लाइट फ्यूजन 950 सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन वाला 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा, 60 एमएम फोकल लेंथ और OIS वाला 50-मेगापिक्सेल का टेलीफोटो कैमरा, और 102-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 50-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। इस फोन में 50-मेगापिक्सेल का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा भी है। रियर कैमरे 30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।

फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, और यूएसबी 3.2 जेन 1 सपोर्ट वाला यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इस फोन में डोल्बी एटमॉस और हाई-रेज ऑडियो सर्टिफिकेशन वाले स्टीरियो स्पीकर्स के साथ-साथ चार माइक्रोफोन का सेटअप भी दिया गया है। सिक्योरिटी और ऑथेंटिकेशन के लिए, फोन में एक अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और AI-पावर्ड फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलता है।

शाओमी 17 में 6,330mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड हाइपरचार्ज और 50W वायरलेस हाइपरचार्ज को सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP68 रेटेड है। 191 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन 151.1x71.8x8.06 एमएम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सारी दुनिया में जलवा! भारत में बन रहा है हर चार में से एक iPhone

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।