90W फास्ट चार्जिंग और धाकड़ कैमरा के साथ आ रहा है Vivo X300 FE, मार्च में हो सकता है लॉन्च
ग्राहकों को Vivo का नया फोन Vivo X300 FE के साथ खरीदने का मौका अगले महीने मिल सकता है। इस डिवाइस को अब TUV सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

पिछले साल दिसंबर में Vivo ने ग्लोबल मार्केट में Vivo X300 और Vivo X300 Pro को लॉन्च किया था। अब इसी सीरीज का एक नया कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप वेरिएंट- Vivo X300 FE सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर दिखा है। नई जानकारी के मुताबिक यह डिवाइस TUV सर्टिफिकेशन पर 90W चार्जर के साथ स्पॉट हुआ है, जिससे इसका लॉन्च बेहद करीब होने के संकेत मिल रहे हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Vivo X300 FE हाल ही में IMDA सर्टिफिकेशन साइट पर दिखाई दिया, जहां इसमें NFC सपोर्ट मिलने की पुष्टि हुई है। हालांकि यहां स्पेसिफिकेशन की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन यह साफ हो गया है कि फोन कनेक्टिविटी के मामले में प्रीमियम फीचर्स के साथ आएगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
90W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा फोन
सबसे बड़ा खुलासा TUV लिस्टिंग से हुआ है। यहां इस स्मार्टफोन के साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की पुष्टि हुई है। यह वही चार्जिंग स्पीड है जो हाल ही में चीन में लॉन्च हुए Vivo S50 Pro Mini में भी दी गई है। इससे यह कयास और मजबूत हुआ है कि X300 FE असल में S50 Pro Mini का रीब्रैंडेड वर्जन हो सकता है, जिसे चीन से बाहर के मार्केट्स के लिए पेश किया जाएगा।
Vivo पहले भी ऐसी स्ट्रेटजी अपना चुका है। कंपनी ने चीन के S30 Pro Mini को ग्लोबल मार्केट में X200 FE नाम से उतारा था। ऐसे में इस बार भी वही फॉर्मूला दोहराया जा सकता है।
ऐसे हैं नए फोन के संभावित स्पेसिफिकेशंस
लीक्स और रिपोर्ट्स की मानें तो Vivo X300 FE में 6.31 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 1.5K रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा। कॉम्पैक्ट साइज के बावजूद यह स्क्रीन क्वालिटी और ब्राइटनेस के मामले में फ्लैगशिप लेवल की हो सकती है। डिवाइस का कैमरा सेक्शन भी काफी दमदार बताया जा रहा है। फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। वहीं पीछे की तरफ OIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है, जो बेहतर जूम फोटोग्राफी में मदद करेगा।
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिए जाने की संभावना है। साथ में LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिल सकता है, जिससे मल्टीटास्किंग और डाटा स्पीड दोनों बेहतर होंगे। सॉफ्टवेयर के तौर पर यह फोन Android 17 पर आधारित OriginOS 6 के साथ आ सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी। यानी पावर और चार्जिंग दोनों में यह डिवाइस प्रीमियम सेगमेंट को टक्कर दे सकता है।
अगले महीने आ सकता है यह स्मार्टफोन
कई सर्टिफिकेशंस पूरे होने के बाद माना जा रहा है कि Vivo X300 FE का लॉन्च मार्च में हो सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन

Black









