नया फोन खरीदने से पहले रुको! Samsung से Vivo तक, फरवरी में आ रहे हैं ये फोन
फरवरी 2026 में Samsung, Vivo, Poco और Realme अपने नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करने की तैयारी में हैं, जिनमें फ्लैगशिप से लेकर मिड-रेंज तक कई ऑप्शंस शामिल होंगे। ऐसे में आपको नया फोन खरीदने से पहले रुकना चाहिए।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

साल 2026 के दूसरे महीने में स्मार्टफोन लवर्स के लिए मार्केट में होने वाली हलचल काफी दमदार रहने वाली है। अलग-अलग बजट सेगमेंट में और अलग-अलग यूजर्स की जरूरतों के हिसाब से कई बड़े ब्रैंड्स इस महीने अपने नए फोन लॉन्च करने जा रहे हैं। इनमें फ्लैगशिप परफॉर्मेंस से लेकर हाई-एंड कैमरा सेटअप और प्रीमियम डिजाइन सब देखने को मिलेगा। आने वाले सप्ताह में ये नए लॉन्च मार्केट में जगह बना सकते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Samsung Galaxy S26 Ultra
Samsung Galaxy S26 Ultra एक बार फिर कंपनी का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन बनने जा रहा है। लीक जानकारी के मुताबिक इसमें 6.9-इंच का QHD+ Dynamic AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 1–120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा और नया प्राइवेसी व्यूइंग मोड साइड से स्क्रीन देखना मुश्किल बना देगा। परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 256GB से 1TB तक स्टोरेज और Android 16-बेस्ड One UI मिलने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप में 200MP का मेन सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड, 50MP 5x पेरिस्कोप और 10MP 3x टेलीफोटो सेंसर शामिल हो सकता है। 5000mAh बैटरी के साथ 60W फास्ट चार्जिंग इसे ज्यादा प्रैक्टिकल फ्लैगशिप बना सकती है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Samsung Galaxy S26 और Galaxy S26+
Galaxy S26 और S26+ उन यूजर्स के लिए परफेक्ट होंगे जो Ultra से थोड़ा कम लेकिन बैलेंस्ड फ्लैगशिप एक्सपीरियंस चाहते हैं। Galaxy S26 में 6.3-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले, लाइट डिजाइन और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है, जबकि इसमें 4300mAh बैटरी दी जा सकती है। वहीं Galaxy S26+ में बड़ा 6.7-इंच QHD+ AMOLED डिस्प्ले, करीब 4900mAh बैटरी और वही कैमरा हार्डवेयर मिलने की उम्मीद है। दोनों फोन्स में मार्केट्स के हिसाब से Exynos 2600 या Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है।
Vivo V70 सीरीज
Vivo V70 सीरीज इस बार डिजाइन और फोटोग्राफी पर खास फोकस के साथ आ सकती है। स्टैंडर्ड V70 के साथ नया V70 Elite मॉडल भी आ सकता है। Elite वेरिएंट में Snapdragon 8s Gen 3 और रेगुलर V70 में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। Zeiss-ट्यून कैमरा सेटअप, जिसमें 50MP मेन, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP 3x टेलीफोटो शामिल हो सकता है। 6500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग इसे स्टाइल के साथ लंबा बैकअप देने वाला फोन बना सकती है।
Poco X8 सीरीज
Poco X8 सीरीज खासतौर पर बैटरी और चार्जिंग को लेकर खबरों में है। Poco X8 Pro में 6500mAh और X8 Pro Max में 8500mAh तक की बड़ी बैटरी मिलने की बात सामने आई है, दोनों में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। X8 Pro में 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 8500 प्रोसेसर, जबकि Pro Max में बड़ा 6.83-इंच AMOLED पैनल और ज्यादा पावरफुल Dimensity 9500s चिपसेट मिलने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप में 50MP OIS मेन कैमरा शामिल हो सकता है।
Realme 16
Realme 16 बजट सेगमेंट में स्टाइल और बड़ी बैटरी का कॉम्बिनेशन लेकर आ सकता है। इसका ‘Air Design’ और iPhone-स्टाइल कैमरा स्ट्रिप इसे अलग बनाती है, वहीं 6.57-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट रोजमर्रा के इस्तेमाल को स्मूद बनाएगा। फोन में 50MP रियर और 50MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है, जो इस सेगमेंट में कम ही देखने को मिलता है। 7000mAh की बड़ी बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग के साथ Realme 16 उन यूजर्स को टारगेट करता है जो कम कीमत में दमदार फीचर्स चाहते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन

12GB RAM









