Samsung का सबसे पावरफुल फोन! Galaxy S26 Ultra के फीचर्स का हुआ खुलासा Samsung Galaxy S26 Series Renders Leak Ahead of February 25 Launch S26 Ultra May Get Aluminum Frame and 200MP Camera, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Samsung का सबसे पावरफुल फोन! Galaxy S26 Ultra के फीचर्स का हुआ खुलासा

Samsung Galaxy S26 series के लॉन्च से पहले सामने आए लेटेस्ट रेंडर्स में इसके डिजाइन और कलर ऑप्शंस की पूरी झलक मिल गई है, जिसमें कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आ रहा। हालांकि, फीचर्स और कैमरा अपग्रेड्स पर कंपनी का सीधा फोकस है। 

Fri, 13 Feb 2026 03:21 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Samsung का सबसे पावरफुल फोन! Galaxy S26 Ultra के फीचर्स का हुआ खुलासा

साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि उसकी नई फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज 25 फरवरी को ग्लोबली लॉन्च होगी। लॉन्च से पहले ही सामने आए लेटेस्ट रेंडर्स ने इस सीरीज के लगभग सभी डिजाइन डीटेल्स लीक कर दिए हैं। टिप्स्टर Evan Blass की ओर से शेयर किए गए इन रेंडर्स को Android Police ने भी पब्लिश किया है, जिसके बाद यह साफ हो गया है कि इस बार डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

रेंडर्स के मुताबिक Galaxy S26 सीरीज का लुक काफी हद तक पिछले साल की S25 सीरीज जैसा ही है। कैमरा मॉड्यूल का प्लेसमेंट, फ्लैट एज डिजाइन और प्रीमियम फिनिश लगभग वैसी ही दिखाई देती है। हालांकि, एक अहम बदलाव की चर्चा जरूर है कि Galaxy S26 Ultra में इस बार टाइटेनियम फ्रेम की जगह एल्युमिनियम फ्रेम देखने को मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह मटीरियल के लिहाज से बड़ा बदलाव माना जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Samsung Galaxy F70e 5G भारत में लॉन्च, कीमत इतनी कम कि हर कोई खरीदना चाहे

पहले की तरह मिला रहेगा S-पेन सपोर्ट

S-Pen को लेकर भी जो अफवाहें चल रही थीं कि इसे हटाया जा सकता है, वे रेंडर्स के बाद लगभग साफ हो गई हैं। Galaxy S26 Ultra में S-Pen की मौजूदगी बरकरार दिख रही है। खास बात यह है कि व्हाइट और स्काई ब्लू वेरिएंट में व्हाइट S-Pen मिल सकता है, जबकि वायलेट और ब्लैक वेरिएंट के साथ ब्लैक S-Pen दिया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Galaxy S26 में 6.3 इंच का HD+ AMOLED 2x डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जबकि S26 Plus में 6.7 इंच का Quad HD+ पैनल दिया जा सकता है। दोनों मॉडल 120Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Armor 2 प्रोटेक्शन के साथ आ सकते हैं। परफॉर्मेंस के लिए इनमें Exynos 2600 चिपसेट मिलने की संभावना है। कैमरा सेटअप में 50MP मेन सेंसर (OIS के साथ), 10MP टेलीफोटो (3x जूम) और 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है, जबकि फ्रंट में 12MP सेल्फी कैमरा हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नया खरीदने से पहले रुको! Samsung से Vivo तक, फरवरी में आ रहे हैं ये फोन

ऐसे होंगे Ultra मॉडल के स्पेसिफिकेशंस

वहीं Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच का AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 200MP का प्राइमरी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा 50MP अल्ट्रा-वाइड, 50MP पेरिस्कोप (5x जूम) और 10MP टेलीफोटो कैमरा भी मिल सकता है। बैटरी की बात करें तो S26 में 4300mAh, S26 Plus में 4900mAh और Ultra में 5000mAh बैटरी के साथ 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है।

हालांकि, इन सभी जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि 25 फरवरी को लॉन्च इवेंट के दौरान ही होगी। फिलहाल रेंडर्स ने यह साफ कर दिया है कि इस बार Samsung डिजाइन के बजाय परफॉर्मेंस और कैमरा अपग्रेड पर ज्यादा ध्यान दे रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।