सैमसंग और मोटोरोला के बेहद किफायती स्मार्टफोन, ₹7500 से कम में 12GB तक की रैम, कैमरा 50MP का samsung amd motorola best phones under rupees 7499 offering up to 12gb ram and 50mp camera, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

सैमसंग और मोटोरोला के बेहद किफायती स्मार्टफोन, ₹7500 से कम में 12GB तक की रैम, कैमरा 50MP का

इन दोनों फोन की कीमत 7500 रुपये से कम है। इनमें आपको 12जीबी तक की रैम मिलेगी। ये फोन 50MP के मेन कैमरा से लैस है। इनमें कंपनियां पावरफुल बैटरी और बेस्ट-इन-सेगमेंट प्रोसेसर भी ऑफर कर रही हैं। आइए जानते हैं डीटेल।

Sun, 15 Feb 2026 08:02 AMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
सैमसंग और मोटोरोला के बेहद किफायती स्मार्टफोन, ₹7500 से कम में 12GB तक की रैम, कैमरा 50MP का

कम बजट में मोटोरोला या सैमसंग का फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपको दो बेस्ट ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। इन दोनों फोन की कीमत 7500 रुपये से कम है। इनमें आपको 12जीबी तक की रैम मिलेगी। ये फोन 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा से लैस है। इनमें कंपनियां पावरफुल बैटरी और बेस्ट-इन-सेगमेंट प्रोसेसर भी ऑफर कर रही हैं। ये फोन डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन रेटिंग के साथ आते हैं। इन फोन को आप फ्लिपकार्ट पर कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। तो आइए जानते हैं मोटोरोला और सैमसंग के इन बेहतरीन किफायती फोन्स के बारे में।

Motorola G05

4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत फ्लिपकार्ट पर 7299 रुपये है। फोन पर 365 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। मोटोरोला का यह फोन रैम बूस्ट फीचर के साथ आता है। इससे इसकी टोटल रैम 12जीबी तक की हो जाती है। फोन में कंपनी 6.67 इंच का एचडी+ डिस्प्ले ऑफर कर रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 1000 निट्स का है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसमें कंपनी गोरिल्ला 3 दे रही है।

Motorola G05

फोन 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक हीलियो G81 अल्ट्रा चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में आपको एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें कंपनी 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है। फोन की बैटरी 5200mAh की है। फोन में आपको IP52 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग भी मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 मिनट में 50% चार्ज होने वाला फोन हुआ सस्ता, 5 हजार रुपये कम हुई कीमत

यह बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इसमें कंपनी साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर ऑफर कर रही है। ओएस की बात करें, तो यह फोन ऐंड्रॉयड 15 पर काम करता है। फोन में दमदार साउंड के लिए आपको स्टीरियो स्पीकर और डॉल्बी ऑडियो दे रही है। फोन में आपको IP54 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग भी मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:100GB से 200GB तक डेटा के साथ 7 दिन फ्री सर्विस, इंटरनेट स्पीड कमाल की

सैमसंग गैलेक्सी F07

4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत फ्लिपकार्ट पर 7499 रुपये है। फ्लिपकार्ट की डील में इस फोन पर भी 375 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो फोन में आपको 6.7 इंच का PLS LCD पैनल मिलेगा। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी मीडियाटेक हीलियो G99 ऑफर कर रही है।

samsung galaxy f07
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोटोरोला की सबसे बड़ी डील, ₹12500 से कम में 24GB तक की रैम वाला फोन

यह फोन ड्यूल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इसमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस देखने को मिलेगा। फोन का सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में आपको IP54 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग भी मिलेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।