15 मिनट में 50% चार्ज होने वाला फोन हुआ सस्ता, 5 हजार रुपये कम हुई कीमत, सेल्फी कैमरा 32MP का realme GT 7T is now rupees 5009 cheaper from its launch price know new price, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

15 मिनट में 50% चार्ज होने वाला फोन हुआ सस्ता, 5 हजार रुपये कम हुई कीमत, सेल्फी कैमरा 32MP का

15 मिनट में 0 से 50% तक चार्ज होने वाला Realme GT 7T लॉन्च प्राइस सस्ता हो गया है। IP69 वॉटरप्रूफिंग रेटिंग वाले इस फोन की कीमत 34999 रुपये थी। अब यह फोन करीब 5 हजार रुपये सस्ता हो गया है। फोन 7000mAh की बैटरी से लैस है।

Sat, 14 Feb 2026 05:04 PMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
15 मिनट में 50% चार्ज होने वाला फोन हुआ सस्ता, 5 हजार रुपये कम हुई कीमत, सेल्फी कैमरा 32MP का

15 मिनट में 0 से 50% तक चार्ज होने वाला Realme GT 7T अपने लॉन्च प्राइस सस्ता हो गया है। IP69 वॉटरप्रूफिंग रेटिंग वाले इस फोन के 8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 34999 रुपये थी। अब यह फोन करीब 5 हजार रुपये सस्ता हो गया है और आप इसे 29990 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन पर 1499.50 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। आपको इस फोन पर 1499 रुपये तक का कैशबैक भी मिल सकता है। एक्सचेंज ऑफर में फोन की कीमत और कम हो सकती है। ध्यान रहे किए एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। फोन में आपको 7000mAh की बैटरी और 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा के साथ कई शानदार फीचर देखने को मिलेंगे। आइए डीटेल में जानते हैं इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।

रियलमी GT7T के फीचर्स और स्पेसिफिक्शन्स

कंपनी इस फोन में 6.78 इंच का शानदार OLED डिस्प्ले ऑफर कर रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 6000 निट्स तक का है। फोन 12जीबी तक की LPDDR4x रैम और 512जीबी तक के UFS 4.0 स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी डाइमेंसिटी 8400 मैक्स चिपसेट दे रही है।

realme gt 7t
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:50, 55 और 65 इंच के नए स्मार्ट टीवी, किफायती दाम में डॉल्बी साउंड का मजा

फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके अलावा इसमें कंपनी इस फोन में एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस भी दे रही है। फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियलमी का यह फोन 7000mAh की बैटरी से लैस है। यह बैटरी 120W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोटोरोला की सबसे बड़ी डील, ₹12500 से कम में 24GB तक की रैम वाला फोन

कंपनी का दावा है कि इस टेक्नोलॉजी से फोन की बैटरी 15 मिनट में 0 पर्सेंट से 50 पर्सेंट तक चार्ज हो जाती है। फोन में IP69 वॉटरप्रूफ रेटिंग भी दी गई है। यह फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme Ui 6.0 पर काम करता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में आपको 5G, ड्यूल 4G VoLTE, जीपीएस ड्यूल बैंड, एनएफसी और यूएसबी टाइप-C पोर्ट जैसे ऑप्शन मिलेंगे। फोन तीन कलर ऑप्शन आइससेंस ब्लू, आइससेंस ब्लैक और रेसिंग येलो में आता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लॉन्च प्राइस से ₹8 हजार सस्ता हुआ सैमसंग का 5G फोन, सबको चौंका देगी नई कीमत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।