देसी ब्रांड लाया ‘Bose साउंड' वाले खूबसूरत ईयरबड्स, ₹999 में करें बुक; इसमें AI असिस्टेंट भी noise master buds 2 launched in india with Sound by Bose check price and details, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

देसी ब्रांड लाया ‘Bose साउंड' वाले खूबसूरत ईयरबड्स, ₹999 में करें बुक; इसमें AI असिस्टेंट भी

Noise Master Buds 2 Launched in India: नॉइज ने भारत में अपने नए Noise Master Buds 2 ईयरबड्स को लॉन्च किया है। इसकी कीमत 7,999 रुपये है। यह फिलहाल प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। डिटेल में जानिए ईयरबड्स में क्या खास

Fri, 27 Feb 2026 04:19 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

सम्बंधित सुझाव

देसी ब्रांड लाया ‘Bose साउंड' वाले खूबसूरत ईयरबड्स, ₹999 में करें बुक; इसमें AI असिस्टेंट भी

Noise Master Buds 2 Launched in India: दमदार साउंड वाली ईयरबड्स चाहिए, तो देसी ब्रांड नॉइज के नए ऑडियो डिवाइस आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं। नॉइज ने भारत में अपने नए Noise Master Buds 2 ईयरबड्स को लॉन्च किया है। ये ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन ब्रांड के मास्टर बड्स लाइनअप में लेटेस्ट एडिशन के तौर पर आए हैं, और 2025 में आए Master Buds के सक्सेसर हैं। मास्टर बड्स 2 में 10mm PU+ PEEK ड्राइवर्स और सिक्स-माइक एनवायर्नमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) सिस्टम लगा है। कंपनी के मुताबिक, TWS ईयरफोन में अपने पिछले मॉडल जैसा ही 'Sound by Bose' टैग है, और ये 360-डिग्री Spatial Audio के लिए सपोर्ट देते हैं, जिससे यूजर को सराउंड साउंड इफेक्ट मिलता है। कितनी है कीमत और इन ईयरबड्स में और क्या-क्या खास मिलता है, चलिए बताते हैं...

सम्बंधित सुझाव

इतनी है Noise Master Buds 2 की कीमत

लॉन्च ऑफर के तहत, नॉइज मास्टर बड्स 2 इस समय 7,999 रुपये में मिल रहे हैं। ये तीन कलर ऑप्शन - Aurum, Carbon और Mercury में खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। इसकी प्री-सेल आज से Gonoise.com, अमेजन, रिलायंस डिजिटल, क्रोमा और विजय सेल्स पर शुरू होगी। नॉइज का कहना है कि ग्राहक नॉइज मास्टर बड्स 2 को कंपनी की वेबसाइट से प्री-बुक कर सकते हैं। कंपनी की साइट पर यह 999 रुपये में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि प्री-बुक करने वाले ग्राहकों को 2599 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, 5500 रुपये के एडिशनल बेनिफिट्स भी मिलेंगे। कंपनी की साइट के अनुसार, सेल 19 मार्च दोपहर 12PM से शुरू होगी।

सम्बंधित सुझाव

Noise Master Buds 2 Launched in India With Bose-Tuned Sound
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ओप्पो का होली ऑफर, फोन खरीदने पर तगड़ा कैशबैक, 24 महीनों तक इंटरेस्ट FREE ईएमआई
ये भी पढ़ें:आते ही छा जाएंगे ये POCO फोन, परफॉर्मेंस में अच्छे-अच्छों को देंगे टक्कर
ये भी पढ़ें:सस्ते MacBook, iPhone 17e के लिए हो जाओ तैयार, 2 मार्च से शुरू हो रहा ऐप्पल इवें

Noise Master Buds 2 की खासियत

नॉइज मास्टर बड्स 2 में 10mm PU+ PEEK ड्राइवर्स, Bose-ट्यून्ड ऑडियो और 51dB तक ANC सपोर्ट है। ईयरबड्स में सिक्स-माइक ENC सिस्टम है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह कॉल के दौरान होने वाली दिक्कतों को दूर करता है, जिससे आवाज साफ सुनाई देती है। इनमें ट्रांसपेरेंसी मोड भी है। ब्रांड ने TWS ईयरफोन को 360-डिग्री स्पैटियल ऑडियो सपोर्ट दिया है, जो बिल्ट-इन सिक्स-एक्सिस IMU सेंसर से चलता है। इसमें AI वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट है। कंपनी के मुताबिक, यह नेचुरल लैंग्वेज कमांड्स को समझ सकता है, सवालों का जवाब दे सकता है और रियल टाइम में कामों में मदद कर सकता है।

Noise Master Buds 2 Launched in India

मास्टर बड्स 2, 24-bit/96kHz ब्लूटूथ स्ट्रीमिंग के लिए LHDC 5.0 ऑडियो कोडेक को सपोर्ट करते हैं, साथ ही डुअल कनेक्टिविटी, गूगल फास्ट पेयर, फाइंड माई डिवाइस, इन-ईयर डिटेक्शन और हेड जेस्चर कंट्रोल भी हैं। ये नॉइज ऑडियो ऐप के साथ कम्पैटिबल हैं। कंपनी का कहना है कि उसके लेटेस्ट TWS इयरफोन कुल छह घंटे तक का प्लेबैक टाइम देते हैं, और केस के साथ ANC चालू होने पर कुल 30 घंटे का प्लेबैक टाइम देते हैं। कहा जा रहा है कि 10 मिनट की क्विक चार्जिंग में यह छह घंटे तक की बैटरी लाइफ देते हैं। मास्टर बड्स 2 में सिग्नेचर विनाइल-इंस्पायर्ड केस डिजाइन है और यह IPX5 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह स्प्लैश रेसिस्टेंट हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।