सस्ता MacBook Neo या ₹50,000 महंगा Air M5? खरीदने से पहले जरूर जान लें फर्क, कौन है असली दमदार Apple MacBook Neo vs MacBook Air M5 Here is what buyers get for paying 50,000 rupees more know which one is best, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

सस्ता MacBook Neo या ₹50,000 महंगा Air M5? खरीदने से पहले जरूर जान लें फर्क, कौन है असली दमदार

Apple ने हाल ही में MacBook Neo और MacBook Air M5 लॉन्च किए हैं और दोनों की कीमत में करीब 50,000 रुपए का अंतर है। लेकिन क्या MacBook Air M5 पर इतना ज्यादा पैसा खर्च करना सही रहेगा? जानिए दोनों लैपटॉप के बीच क्या बड़ा फर्क है।

Thu, 5 March 2026 10:25 AMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

सम्बंधित सुझाव

सस्ता MacBook Neo या ₹50,000 महंगा Air M5? खरीदने से पहले जरूर जान लें फर्क, कौन है असली दमदार

Apple ने अपने लैपटॉप लाइनअप में दो नए मॉडल पेश किए हैं MacBook Neo और MacBook Air M5। पहली नजर में दोनों लैपटॉप काफी हद तक एक जैसे लगते हैं, लेकिन कीमत के मामले में बड़ा अंतर देखने को मिलता है। भारत में MacBook Neo की शुरुआती कीमत करीब 69,900 रुपए है, जबकि MacBook Air M5 का बेस मॉडल 1,19,900 रुपए से शुरू होता है। यानी दोनों डिवाइस के बीच करीब 50,000 रुपए का फर्क है। कीमत में अंतर देखकर हर किसी के मन में यही सवाल होगा कि आखिर MacBook Air M5 में ऐसा क्या खास है, जिसके लिए इतना ज्यादा पैसा देना पड़ेगा। यहां हम आपके इन्ही सवालों का जवाब देने वाले हैं। दरअसल दोनों लैपटॉप के फीचर्स, प्रोसेसर और परफॉर्मेंस में काफी अंतर है। MacBook Neo को उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जिन्हें रोजमर्रा के हल्के काम जैसे इंटरनेट ब्राउजिंग, ऑनलाइन क्लास, ऑफिस डॉक्यूमेंट और वीडियो देखने के लिए लैपटॉप चाहिए।

सम्बंधित सुझाव

वहीं MacBook Air M5 ज्यादा पावरफुल मशीन है, जिसे कोडिंग, वीडियो एडिटिंग, डिजाइनिंग और मल्टीटास्किंग जैसे कामों के लिए डिजाइन किया गया है। अगर आप नया MacBook खरीदने की सोच रहे हैं और समझ नहीं पा रहे कि कौन सा मॉडल आपके लिए बेहतर रहेगा, तो यह तुलना आपके लिए काफी मददगार हो सकती है।

सम्बंधित सुझाव

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेल यात्री अलर्ट! रेलवे कर्मचारी बनकर ठग लूट रहे पैसे, 1 गलती से कर सकती कंगाल

दोनों की कीमत में 50,000 रुपए का अंतर

सबसे पहले कीमत की बात करें तो दोनों लैपटॉप के बीच सबसे बड़ा अंतर यहीं देखने को मिलता है। भारत में MacBook Neo की शुरुआती कीमत लगभग 69,900 रुपए रखी गई है। यह Apple का एक किफायती MacBook माना जा रहा है। दूसरी तरफ MacBook Air M5 का बेस मॉडल करीब 1,19,900 रुपए में आता है। यानी अगर आप MacBook Neo की जगह MacBook Air M5 खरीदते हैं तो आपको लगभग 50,000 रुपए ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे। Apple ने MacBook Neo को खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया है जो पहली बार MacBook इस्तेमाल करना चाहते हैं और ज्यादा महंगा लैपटॉप नहीं खरीदना चाहते।

MacBook Neo vs Air M5: प्रोसेसर और परफॉर्मेंस में बड़ा फर्क

दोनों लैपटॉप के बीच सबसे बड़ा अंतर इनके प्रोसेसर में देखने को मिलता है। MacBook Neo में A18 Pro चिप दी गई है, जो Apple के मोबाइल चिप आर्किटेक्चर पर आधारित है। यह चिप रोजमर्रा के कामों के लिए ठीक मानी जाती है और सामान्य इस्तेमाल में स्मूद परफॉर्मेंस देती है।

वहीं MacBook Air M5 में कंपनी का नया M5 चिपसेट दिया गया है। यह चिप खास तौर पर लैपटॉप के लिए डिजाइन की गई है और ज्यादा पावरफुल मानी जाती है। इसकी मदद से वीडियो एडिटिंग, कोडिंग, ग्राफिक्स डिजाइन और भारी सॉफ्टवेयर भी आसानी से चलाए जा सकते हैं। यही वजह है कि MacBook Air M5 को परफॉर्मेंस के मामले में MacBook Neo से ज्यादा बेहतर माना जा रहा है।

MacBook Neo vs Air M5: डिस्प्ले और डिजाइन

डिस्प्ले की बात करें तो MacBook Neo में 13-इंच Liquid Retina डिस्प्ले दिया गया है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए अच्छा माना जाता है। वहीं MacBook Air M5 में 13.6-इंच Liquid Retina डिस्प्ले मिलता है। स्क्रीन थोड़ी बड़ी होने की वजह से इस पर काम करना ज्यादा आरामदायक हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग के नाम पर बड़ा खेल! 1 क्लिक में खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट

MacBook Neo vs Air M5: RAM और स्टोरेज में भी अंतर

MacBook Neo में 8GB RAM दी गई है और इसका स्टोरेज विकल्प 512GB तक जाता है। यह कॉन्फिगरेशन सामान्य इस्तेमाल के लिए काफी माना जाता है। दूसरी तरफ MacBook Air M5 का बेस मॉडल 16GB RAM के साथ आता है। जरूरत के हिसाब से इसे 32GB RAM तक अपग्रेड किया जा सकता है। इसके अलावा स्टोरेज को 4TB तक बढ़ाने का ऑप्शन भी मिलता है। जिन लोगों को ज्यादा भारी सॉफ्टवेयर चलाने होते हैं या ज्यादा स्टोरेज की जरूरत होती है, उनके लिए MacBook Air M5 ज्यादा बेहतर साबित हो सकता है।

MacBook Neo vs Air M5 में किसे खरीदना ज्यादा सही रहेगा

अगर आपका इस्तेमाल सिर्फ इंटरनेट चलाने, मूवी देखने, ऑनलाइन क्लास या ऑफिस के हल्के काम तक सीमित है तो MacBook Neo आपके लिए एक अच्छा और सस्ता विकल्प हो सकता है। लेकिन अगर आप प्रोफेशनल काम करते हैं जैसे वीडियो एडिटिंग, ऐप डेवलपमेंट, डिजाइनिंग या मल्टीटास्किंग, तो MacBook Air M5 ज्यादा बेहतर रहेगा। सीधे शब्दों में कहें तो MacBook Neo उन लोगों के लिए है जो बजट में MacBook चाहते हैं, जबकि MacBook Air M5 उन यूजर्स के लिए है जिन्हें ज्यादा पावर और परफॉर्मेंस चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फर्जी Aadhaar से हो सकता बड़ा नुकसान, अब मिनटों में ऐसे पहचानें असली या नकली

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।