दो साल पुराने फोन में आ रहा Android 16, वीवो ने दिया सरप्राइज, तुरंत करें अपडेट
Vivo का दो साल पुराना फोन अब एकदम नए जैसा होने वाला है। वीवो ने अपने एक पुराने फोन के लिए Android 16 पर बेस्ड लेटेस्ट अपडेट का स्टेबल वर्जन रोलआउट करना शुरू कर दिया है। हम बात कर रहे हैं Vivo T3 5G की, जिसे कंपनी ने भारत में मार्च 2024 में लॉन्च किया था।।

Vivo का दो साल पुराना फोन अब एकदम नए जैसा होने वाला है। वीवो ने अपने एक पुराने फोन के लिए Android 16 पर बेस्ड लेटेस्ट अपडेट का स्टेबल वर्जन रोलआउट करना शुरू कर दिया है। हम बात कर रहे हैं Vivo T3 5G की, जिसे कंपनी ने भारत में मार्च 2024 में लॉन्च किया था। दरअसल, जनवरी 2026 में, वीवो ने Vivo T4 5G के लिए Android 16 पर बेस्ड स्टेबल OriginOS 6 अपडेट जारी किया था। और अब, Vivo T3 5G की बारी आ गई है। अब कंपनी वीवो T3 5G के लिए स्टेबल OriginOS 6 अपडेट रोलआउट कर रही है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Vivo T3 5G को मिल रहा OriginOS 6 का स्टेबल वर्जन
दटेकआउटलुक की रिपोर्ट के अनुसार, वीवो ने OriginOS 6 ग्लोबल रोलआउट शेड्यूल में पहले ही घोषणा कर दी थी कि Vivo T3 5G स्मार्टफोन को 2026 की पहली तिमाही में अपडेट मिलेगा, लेकिन अब इसे लागू किया जा रहा है। वीवो कम्युनिटी पर एक यूजर ने अपडेट की एक इमेज पोस्ट की है, जिसमें फर्मवेयर वर्जन “PD2346DF_EX_A_16.2.10.4.W30” के साथ इसका कुल साइज 4.18GB बताया गया है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

चूंकि रोलआउट शुरू हो गया है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को जल्द ही अपडेट मिलेगा। लेकिन ध्यान रहे कि कंपनी अलग-अलग चरणों में इसे रोलआउट करती है, ऐसे में कई लोगों को यह थोड़ा लेट मिल सकता है। अगर आपको अभी भी अपडेट नहीं मिला है, तो आप इसे सेटिंग्स -> सिस्टम -> सॉफ्टवेयर अपडेट में जाकर खुद से चेक कर सकते हैं।
इस मॉडल्स के लिए भी आ रहा अपडेट
Vivo T3 सीरीज के दूसरे स्मार्टफोन, जैसे Vivo T3X 5G और Vivo T3 Pro को भी जल्द ही स्टेबल अपडेट मिलने वाला है। कुछ यूजर्स ने पहले ही पोस्ट कर दिया है कि उन्हें अपडेट का ट्रायल वर्जन मिल गया है। जो लोग नहीं जानते कि ट्रायल वर्जन क्या है, उन्हें बता दें कि यह यूजर्स को ऑफिशियल स्टेबल रोलआउट से पहले प्री-रिलीज, बीटा-लेवल सॉफ्टवेयर (जैसे OriginOS 6 या Android 16) को टेस्ट करने की सुविधा देता है। इसके अलावा, यह सेटिंग्स -> सिस्टम अपडेट -> सेटिंग्स गियर आइकन -> ट्रायल वर्जन में मिलता है। ये अपडेट आमतौर पर सुरक्षित होते हैं लेकिन इनमें छोटे-मोटे बग हो सकते हैं या बैटरी लाइफ पर असर पड़ सकता है।
Vivo T3 5G की खासियत
वीवो T3 5G फोन लॉन्च के समय एंड्रॉयड 14-बेस्ड फनटचओएस 14 के साथ आया था। इसमें 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है और इसकी पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 चिपसेट है, जिसे 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS के साथ 50-मेगापिक्सेल का सोनी IMX882 प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सेल का डेप्थ सेंसर और एक एलईडी फ्लैश है। सेल्फी के लिए, फोन में 16-मेगापिक्सेल कैमरा है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 5G, 4G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी मिलती है। फोन धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहने के लिए IP54 रेटिंग के साथ आता है। 185 ग्राम वजनी इस फोन की मोटाई 7.83 एमएम है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन


8GB/12GB RAM









