बदल गई तारीख, अब इस दिन लॉन्च होगा Xiaomi Pad 8, मिलेगा 11 इंच डिस्प्ले, 9200mAh बैटरी
Xiaomi Pad 8 India Launch Date: शाओमी का नया टैबलेट Xiaomi Pad 8 अब भारतीय बाजार में एंट्री करने की तैयारी में है। लेकिन अब कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट को चेंज कर दिया है। नए पोस्टर के अनुसार, यह भारत में अब 10 मार्च को लॉन्च होगा।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
Xiaomi Pad 8 India Launch Date: शाओमी का नया टैबलेट Xiaomi Pad 8 अब भारतीय बाजार में एंट्री करने की तैयारी में है। लेकिन अब कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट को चेंज कर दिया है। शुरुआत में, अमेजन पर लाइव हुए Xiaomi Pad 8 के पहले पोस्टर में 12 मार्च की लॉन्च डेट दिखाई गई थी। बाद में, एक नए कन्फर्मेशन से पता चला कि यह ग्लोबल लॉन्च इवेंट के साथ लॉन्च होगा। हालांकि, ग्लोबल लॉन्च इवेंट के दौरान, Xiaomi Pad 8 और Xiaomi 17 सीरीज दोनों के लिए भारत में लॉन्च की तारीख बदलकर 11 मार्च कर दी गई।

भारत में इस दिन आएगा Xiaomi Pad 8
अब, लॉन्च की तारीख एक बार फिर बदल दी गई है, लेकिन इस बार इसे 10 मार्च कर दिया गया है। यह भारत में Xiaomi 17 सीरीज के लॉन्च से ठीक एक दिन पहले है। शाओमी के अनुसार, यह बदलाव “बहुत ज्यादा पॉजिटिव रिस्पॉन्स और ज्यादा डिमांड” के कारण किया गया है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, कंपनी पहले ही टैबलेट में मिलने वाले स्पेक्स की पुष्टि Amazon India और Xiaomi India पर माइक्रोसाइट के जरिए कर चुकी है।

Xiaomi Pad 8 की खासियत
भारत में, Xiaomi Pad 8 के दो वेरिएंट में आने की उम्मीद है - एक स्टैंडर्ड वर्जन और दूसरा नैनो-टेक्सचर्ड फिनिश के साथ। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, इसमें ग्लोबल और चीन वेरिएंट जैसी ही स्पेक शीट है। टैबलेट में 11.2 इंच का 3.2K डिस्प्ले है, जिसमें 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इस गीले हाथों से भी चलाया जा सकता है।
यह टैबलेट स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट पर चलता है जो Android 16 पर बेस्ड हाइपरओएस 3 के साथ आता है। इस चिपसेट की परफॉर्मेंस को लेकर कंपनी का दावा है कि इसने AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में 2 मिलियन से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है। इसमें 9,200mAh की बैटरी है जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी का कहना है कि यह फुल चार्ज में 17.78 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम और 9.37 घंटे का गेमिंग टाइम देगा।
फोटोग्राफी के लिए, इसमें 13 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा शामिल है। अमेजन माइक्रोसाइट के अनुसार, कंपनी ने इसे सबसे पतले टैबलेट के तौर पर टीज क रही है। यह 5.75 एमएम थिकनेस के साथ आएगा और इसका वजन 485 ग्राम होगा। कंपनी का यह भी दावा है कि इसका नैनो-टेक्सचर्ड डिस्प्ले पेपर में लिखने जैसे राइटिंग एक्सपीरियंस देगा।
चीन में इतनी है कीमत
चीन में यह पहले ही लॉन्च हो चुकी है, जहां इसकी कीमत 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 2,199 युआन (करीब 27,500 रुपये) है। इसके 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 2,699 युआन (करीब 27,700 रुपये) और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 2,799 युआन (करीब 30,600 रुपये) है। Xiaomi Pad 8 के सॉफ्ट लाइट एडिशन की कीमत 8GB+256GB वेरिएंट के लिए 2,699 युआन (करीब 33,500 रुपये) और 12GB+256GB वेरिएंट के लिए 2,999 युआन (लगभग 37,000 रुपये) है।
आप Amazon पर मिल रहे इन शाओमी और रेडमी टैबलेट पर भी विचार कर सकते हैं
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन