550W का साउंडबार लाया ब्रांड, घर में देगा थिएटर और स्टेडियम जैसा मजा, इतनी है कीमत zebronics 550W soundbar juke bar 9710C launched check price and all details, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

550W का साउंडबार लाया ब्रांड, घर में देगा थिएटर और स्टेडियम जैसा मजा, इतनी है कीमत

जेब्रोनिक्स ने अपने साउंडबार की रेंज में सबसे नया साउंडबार लॉन्च किया है, जिसका नाम Zeb Juke Bar 9710C है। यह एक कॉम्पैक्ट साउंडबार है और यह 550 वॉट का साउंड आउटपुट देता है। यह Amazon पर 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

Fri, 6 March 2026 01:33 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

प्रोडक्ट्स के सुझाव

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
550W का साउंडबार लाया ब्रांड, घर में देगा थिएटर और स्टेडियम जैसा मजा, इतनी है कीमत

कैसा हो अगर T20 मैच देखते समय घर पर ही स्टेडियम का मजा और वीकेंड पर फैमिली के साथ मूवी एन्जॉय करते समय घर पर ही थिएटर का मजा मिल जाए। अगर आप घर पर ही थिएटर या फिर स्टेडियम जैसे साउंड का मजा लेने के लिए अच्छा साउंड सिस्टम तलाश रहे हैं, तो जेब्रोनिक्स का नया ऑडियो डिवाइस आपके लिए है। दरअसल, जेब्रोनिक्स ने अपने साउंडबार की रेंज में सबसे नया साउंडबार लॉन्च किया है, जिसका नाम Zeb Juke Bar 9710C है। यह एक कॉम्पैक्ट साउंडबार है जिसे आपके सिनेमैटिक होम थिएटर एक्सपीरियंस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह 550 वॉट का साउंड आउटपुट देता है। कितनी है कीमत और इसमें क्या-क्या खास फीचर्स हैं, चलिए जानते हैं..

550W का तगड़ा साउंड आउटपुट

कंपनी का कहना है कि 'छोटा ही नया बड़ा है' इस सोच को अपनाते हुए, Zeb Juke Bar 9710C कॉम्पैक्ट डिजाइन को बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ जोड़ता है। Dolby Atmos और DTS:X टेक्नोलॉजी से चलने वाला, यह 550W साउंड आउटपुट के साथ एक शानदार ऑडियो एक्सपीरियंस देता है, जिससे क्रिस्टल-क्लियर हाई और डीप, थंपिंग बास मिलता है। 13.33 सेमी वायरलेस सबवूफर के साथ, यह सेटअप पावरफुल, इमर्सिव लो फ्रीक्वेंसी बनाता है, जिससे मूवी, म्यूजिक और गेमिंग सेशन का बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Google Pixel 10a की बिक्री शुरू; ऑफर में 6,000 रुपये सस्ता मिल रहा फोन, डिटेल
ये भी पढ़ें:वॉकी-टॉकी का काम करेगा ₹7749 का फोन, SALE शुरू, बिना नेटवर्क कर पाएंगे कॉल
zebronics zeb juke bar 9710C soundbar

360-डिग्री सराउंड साउंड का मजा

एक बेहतरीन सिनेमैटिक एक्सपीरियंस के लिए, Zeb Juke Bar 9710C में 5.1 सराउंड साउंड सेटअप है जिसमें एक वायरलेस सबवूफर और दो रियर सैटेलाइट स्पीकर शामिल हैं। साउंडबार के ट्रिपल-ड्राइवर कॉन्फिगरेशन के साथ, यह सिस्टम रिच, कमरे में गूंजने वाला ऑडियो देता है जो सच में एक इमर्सिव 360-डिग्री सराउंड साउंड एक्सपीरियंस देता है।

कनेक्टिविटी के लिए ढेर सारे ऑप्शन

Zeb Juke Bar 9710C में कई तरह के कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं, जैसे ब्लूटूथ वर्जन 5.3, TV (eARC), ऑप्टिकल इन, यूएसबी और औक्स, जिससे इसे अलग-अलग डिवाइस के साथ आसानी से पेयर किया जा सकता है। चाहे म्यूजिक सुनाना हो, मूवी देखना हो या फिर घर पर पार्टी होस्ट करनी हो, साउंडबार हर मौके के लिए बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस देने के लिए परफेक्ट है। इसके साथ रिमोट कंट्रोल भी मिलता है, जिससे आप इसे आराम से दूर बैठे-बैठे कंट्रोल कर सकते हैं।

कीमत और कहां से खरीदें

Zebronics का नया Zeb-Juke Bar 9710C साउंडबार इस समय Amazon पर 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। खरीदने के लिए नीचे देखें लिंक

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Nothing लाया सस्ता Headphone (a), 135 घंटे गाने सुनाएगा; फोटो, वीडियो भी लेगा

दो और साउंडबार लॉन्च कर चुकी है कंपनी

हाल ही में जेब्रोनिक्स ने Juke Bar 9300C और ZEB-Juke Bar 9010C नाम से दो कॉम्पैक्ट साउंडबार लॉन्च किए हैं। Juke Bar 9300C यह एक पावरफुल 5.1 चैनल साउंडबार सिस्टम है जो 380W का दमदार साउंड आउटपुट देता है, और यह उन कस्टमर्स के लिए परफेक्ट है, जो अपने होम एंटरटेनमेंट सेटअप के लिए थिएटर जैसा ऑडियो एक्सपीरियंस चाहते हैं। Juke Bar 9300C की कीमत 9,999 रुपये है।

ZEB-Juke Bar 9010C उन यूजर्स के लिए है जो कॉम्पैक्ट ऑडियो अपग्रेड चाहते हैं। यह साउंडबार डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट के साथ 140W RMS आउटपुट देता है और बेहतर बास परफॉर्मेंस के लिए इसमें 13.33 सेमी का सबवूफर दिया गया है। Juke Bar 9010C में मैट फिनिश और एलईडी डिस्प्ले वाला डुअल-ड्राइवर साउंडबार है। इसमें कई कनेक्टिविटी ऑप्शन मिल जाते हैं, जिसमें ब्लूटूथ v5.4, एचडीएमआई आर्क, यूएसबी, ऑप्टिकल इन और औक्स शामिल हैं। Juke Bar 9010C की कीमत 6,999 रुपये है।

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।